माना में CAF जवान ने किया सुसाइड, सुरक्षा महकमे में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस, 10 दिन पहले CISF जवान ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

A CAF soldier committed suicide in Mana, causing panic in the security department, and the police are investigating. 10 days ago, a CISF soldier committed suicide by hanging himself.

माना में CAF जवान ने किया सुसाइड, सुरक्षा महकमे में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस, 10 दिन पहले CISF जवान ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

रायपुर : माना स्थित चौथी बटालियन परिसर में पदस्थ एक जवान ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली. घटना के बाद सुरक्षा महकमे में हड़कंप मच गया है. मृतक जवान की पहचान एन. आर. अर्जुन इक्का के रुप में हुई है. वह चौथी बटालियन में पदस्थ थे और मूलतः छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर के निवासी बताए जा रहे हैं.
घटना की खबर मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी और माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची. शुरुआती जानकारी के मुताबिक खुदकुशी की वजह का फिलहाल पता नहीं चल सका है. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है. जांच के बाद ही घटना की असल वजह का खुलासा हो सकेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

दुर्ग में CISF जवान ने की थी आत्महत्या

दुर्ग : दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत CISF आरटीसी में पदस्थ जवान मुकेश सिंह उम्र 27 साल ने 10 दिन पहले रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. सुबह उनका शव आरटीसी कैंप के भीतर साइकिल स्टैंड के पास पार्किंग क्षेत्र में फंदे पर लटका हुआ मिला था. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया गया.
मूल रुप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रहने वाले मृतक जवान मुकेश सिंह की खुदकुशी की वजह का खुलासा नहीं हो सका है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक जवान लंबे समय से किडनी की बीमारी से ग्रसित थे और इसी वजह से मानसिक तनाव में होने की आशंका जताई जा रही है.
ब्लैंक पेपर पर भाई का नंबर छोड़ा घटनास्थल से पुलिस को एक ब्लैंक पेपर मिला है. जिसमें जवान ने अपने भाई का नाम और मोबाइल नंबर लिखा था. पुलिस इसे आत्महत्या से जुड़ा अहम सुराग मान रही है. उतई थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जवान के साथियों और कैंप स्टाफ से पूछताछ की जा रही है ताकि खुदकुशी के पीछे की वजह साफ हो सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB