कुल्हाड़ी से सोते परिवार पर हमला, आपसी रंजिश में पड़ोसी ने मां-बेटे और नाती को उतारा मौत के घाट, 2 की हालत नाजुक, इलाके में फैली सनसनी
A sleeping family was attacked with an axe; a neighbor killed a mother, son, and grandson due to a personal grudge. Two are in critical condition, causing widespread panic in the area.
सारंगढ़ : गहरी नींद में सो रहे एक ही परिवार के तीन लोगों की धारदार कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी. वहीं दो को नाजुक हालत में रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज जारी है. इस मामले में पुलिस ने पड़ोसी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. यह मामला सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का है.
मिली जानकारी के मुताबिक सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के डोंगरीपाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत झाल में सोमवार तड़के करीब 4:30 बजे सनसनीखेज हत्याकांड की घटना सामने आई है. जहां कुमार साय सारथी का परिवार गहरी नींद में सो रहा था इसी बीच पड़ोस में रहने वाला तुलसी दास सारथी उम्र 26 साल धारदार कुल्हाड़ी लेकर उनके घर पहुंचा और एक-एक कर सभी पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया.
कुल्हाड़ी के वार से राजेश सारथी उम्र 36 साल, (मां) बुजुर्ग महिला मदो बाई सारथी उम्र 62 साल और नाती प्रशांत सारथी उम्र 9 साल की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं मंदो बाई के पति कुमार साय सारथी उम्र 65 साल और उसकी बहु शकुंतला सारथी उम्र 30 साल को नाजुक हालत में रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका जारी है.
इस वारदात की खबर मिलने के बाद पुलिस टीम दल बल के साथ मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरु कर दी है. एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आपसी रंजिश के चलते आरोपी ने हत्या की इस वारदात को अंजाम देने की बात कही जा रही है. पुलिस हत्यारे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
5 साल पुरानी रंजिश या कुछ और?
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों परिवारों के बीच करीब 5 साल पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. तभी से उनके बीच मनमुटाव चल रहा था. आरोपी तुलसी सारथी बाहर किसी होटल में मजदूरी करता था और तीन दिन पहले ही गांव लौटा था. आरोपी के पिता शौकीलाल ने बताया कि सुबह 4 बजे तुलसी ये कहकर घर से निकला था कि वो जंगल जा रहा है. अचानक पड़ोसी के घर से चीखने-चिल्लाने की आवाजें आईं. जब लोग वहां पहुंचे तो का मंजर दिल को दहला देने वाला था. हर तरफ खून ही खून था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



