खेलने निकला 9वीं का छात्र, सुबह जंगल में मिला खून से लथपथ शव, पचेहरे पर भारी पत्थर से वार के निशान, फैली सनसनी, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
A Class 9 student who had gone out to play was found dead in the forest this morning, his body blood-stained and bearing marks of a heavy stone blow to the face; the incident has sparked a sensation and raised suspicions of murder, with the police actively investigating the case.
अंबिकापुर : घर से खेलने की बात कहकर निकला 15 साल का छात्र रात भर लापता रहा और अगली सुबह उसका शव जंगल में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. टिहरी जंगल में मिले शव के चेहरे पर भारी पत्थर से वार के निशान हैं. जबकि पैर में भी गंभीर चोटें मिली हैं. यह मामला उदयपुर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम सलका निवासी वीरेंद्र कंवर गुरुवार शाम घर से खेलने की बात कहकर निकला था. देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. आसपास के इलाकों में खोजबीन के बावजूद जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिवार की चिंता बढ़ गई.
शुक्रवार सुबह टिहरी जंगल की तरफ योग करने पहुंचे लोगों ने एक शव पड़ा देखा. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. प्रारंभिक निरीक्षण में शव पर गंभीर चोटों के निशान मिले. चेहरे पर भारी पत्थर से वार किया गया था. जिससे पुलिस हत्या की आशंका से भी जांच कर रही है.
पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक सलका हाईस्कूल में कक्षा 9वीं का छात्र था. घटना की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
फिलहाल पुलिस घटना के हर पहलू की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असल वजह और घटना के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आने की उम्मीद है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



