रोज के झगड़े से परेशान सौतेली मां ने शराबी बेटे को बेरहमी से बेटे को उतारा मौत, पत्थर से कुचला सिर, सीने पर चोट के निशान

Tired of daily fights, the stepmother brutally killed her drunken son, crushed his head with a stone, there were injury marks on his chest

रोज के झगड़े से परेशान सौतेली मां ने शराबी बेटे को बेरहमी से बेटे को उतारा मौत, पत्थर से कुचला सिर, सीने पर चोट के निशान

राजनांदगांव : राजनांदगांव जिले के छुरिया के अंदरुनी गांव पैरीटोला में एक युवक की कत्ल की गुत्थी मामले में सौतेली मां को गिरफ्तार किया है. घटना 16 मार्च की रात की है. 17 मार्च की दोपहर को आरोपी महिला ने ग्रामीणों को युवक के हत्या होने की जानकारी दी. उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए विरोधाभासी जानकारी दी. शक के आधार पर पुलिस ने पूछताछ के बाद कत्ल के आरोप में महिला को गिरफ्तार किया.
मिली जानकारी के मुताबिक पैरीटोला गांव के 22 साल का योगेन्द्र कंवर होली पर्व मनाने के लिए महाराष्ट्र के वर्धा से गांव आया हुआ था. वह अपने पिता के साथ महाराष्ट्र में दिहाड़ी मजदूरी का काम कर रहा था. त्यौहार मनाने के लिए युवक अकेले गांव आया और उसका हमेशा की तरह अपनी सौतेली मां रजनी कंवर से झगड़ा हुआ. आदतन गाली-गलौज से परेशान सौतेली मां पड़ोस के घर सोने चली गई और वह सुबह 5:30 बजे महुआ बीनने के लिए जंगल जाने पड़ोस के घर से निकली. दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच वह जब जंगल से लौटी तो उसने सौतेले बेटे को खून से लथपथ देखा. उसने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी. पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर जांच की. तब आशंकाएं गहराने लगी. कड़ी पूछताछ के बाद महिला ने कत्ल करना कबूल किया.
आरोपी महिला के हवाले से पुलिस ने बताया कि आए दिन नशे में धुत्त होकर सौतेले बेटा हमेशा रजनी कंवर का अपमान करता था. 16 मार्च की रात को मृतक जमीन में नशे की हालत में पड़ा हुआ था. उसी दौरान महिला ने घर में रखे पत्थर से उसके सीने और सिर पर कई वार किया. वारदात को अंजाम देने के बाद कत्ल में इस्तेमाल पत्थर को महिला ने धोकर उसी जगह रख दिया. पुलिस ने कुछ घंटों के भीतर वारदात की गुत्थी सुलझाते सौतेली मां को गिरफ्तार किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI