स्कॉर्पियो और ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर, टायर फटते ही बेकाबू हुआ वाहन, रायपुर सत्संग में जा रहे 6 श्रद्धालु घायल, गाड़ी के उड़े परखच्चे

A Scorpio and a trailer collided violently, causing the vehicle to lose control after a tire burst. Six devotees attending the Raipur Satsang were injured and the vehicle was completely destroyed.

स्कॉर्पियो और ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर, टायर फटते ही बेकाबू हुआ वाहन, रायपुर सत्संग में जा रहे 6 श्रद्धालु घायल, गाड़ी के उड़े परखच्चे

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिले की सड़क पर तेज रफ्तार का कहर दिखा. रविवार तड़के सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और सामने से आ रहे भारी टेलर के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और वाहन में सवार लोग चीख-पुकार करते हुए मदद की गुहार लगाने लगे. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. और राहत और बचाव में मदद की. यह हादसा डोटोपाड क्षेत्र के मल्लिन नाला के पास हुआ है.
मिली जानकारी के मुताबिक कसडोल नगर के वार्ड नम्बर 8 के निवासी स्कॉर्पियो में सवार होकर एक महिला समेत छह लोग रायपुर में आयोजित एक सत्संग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तड़के सुबह घर से निकले. इन लोगों को शायद अंदाजा भी नहीं था कि उनकी यह यात्रा कुछ ही घंटों में दर्दनाक हादसे में बदल जाएगी.
स्कॉर्पियो वाहन तेज रफ्तार में था. जैसे ही वाहन मल्लिन नाला के पास पहुंचा. अचानक आगे का बायां टायर फट गया. तेज स्पीड के कारण चालक वाहन पर कंट्रोल नहीं रख सका और स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे टेलर से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
इस हादसे में सबसे ज्यादा चोट स्कॉर्पियो चालक को आई. टक्कर के बाद वह वाहन के अंदर बुरी तरह फंस गया था. दरवाजे मुड़ गए थे और चालक को बाहर निकालना मुश्किल हो गया. स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस और एंबुलेंस को खबर दी. पुलिस के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने ही साहस दिखाते हुए राहत कार्य शुरु किया. बाद में पुलिस और स्थानीय लोगों की संयुक्त मशक्कत के बाद चालक को किसी तरह बाहर निकाला गया.
हादसे में स्कॉर्पियो सवार सभी 6 लोग घायल हुए हैं. कुछ को हाथ-पैर और सिर में चोटें आई हैं, जबकि 2 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है. घायलों को इलाज के लिए बलौदाबाजार जिला अस्पताल भेजा गया. वहीं, दो गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को पुलिस वाहन की मदद से लवन अस्पताल रेफर किया गया. जहां उनका इलाज जारी है.
 स्थानीय लोगों का कहना है कि मल्लिन नाला और डोटोपाड क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है और यहां स्पीड ब्रेकर व चेतावनी संकेतों की कमी है. प्रशासन से यहां अतिरिक्त सुरक्षा उपाय करने की मांग भी उठ रही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. टेलर चालक से भी पूछताछ की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB