कबीरधाम में खुलेआम चाकू लहराकर लोगों को दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने आरोपी नंदू को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे, हथियार जप्त

In Kabirdham, a man openly brandished a knife and threatened people with death; the police arrested the accused, Nandu, and put him behind bars, while also seizing the weapon.

कबीरधाम में खुलेआम चाकू लहराकर लोगों को दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने आरोपी नंदू को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे, हथियार जप्त

कबीरधाम : कबीरधाम जिले में सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
मिली जानकारी के मुताबिक 22 नवंबर को नंदू यादव पिता गोवर्धन यादव उम्र 35 साल निवासी वार्ड नम्बर 10, राजमहल चौक,कबीरधाम का रहने वाला आरोपी हनुमान वाटिका के सामने लोहे का छुरा हवा में लहरा रहा था और वहां मौजूद लोगों व राहगीरों को जान से मारने की धमकी दे रहा था. खबर मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया.
पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके कब्जे से मुठ सहित करीब 11 इंच लंबा लोहे का धारदार छुरा बरामद किया। छुरे के फल की लंबाई लगभग 6 इंच और चौड़ाई करीब 1 इंच बताई गई है. पुलिस ने हथियार जब्त कर आरोपी से उसका वैध लाइसेंस मांगा. लेकिन वह कोई अनुमति पत्र पेश नहीं कर सका.
इसके बाद सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 556/2026 के तहत आम्र्स एक्ट की धारा 25 और 27 में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया. जरुरी कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया.
आरोपी
नंदू यादव पिता गोवर्धन यादव उम्र 35 साल निवासी वार्ड नम्बर 10, राजमहल चौक,कबीरधाम छत्तीसगढ़ 
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb