छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल को व्यापारियों ने बनाया बंधक, मिनिस्टर ने पुलिस को फोन कर मांगी मदद, मची खलबली, वीडियो जमकर वायरल

Chhattisgarh Cabinet Minister Rajesh Agrawal was held captive by traders; the minister called the police for help, causing a stir—the video has gone viral.

छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल को व्यापारियों ने बनाया बंधक, मिनिस्टर ने पुलिस को फोन कर मांगी मदद, मची खलबली, वीडियो जमकर वायरल

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली और आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज व्यापारियों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा. खरसिया नाका स्थित अग्रवाल ट्रेडिंग कंपनी में हुई 50 लाख रुपए से ज्यादा की हेराफेरी के मामले में एक महीना बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं. इसी लाचारी से नाराज व्यापारियों ने अग्रसेन भवन पहुंचे मंत्री राजेश अग्रवाल को कथित तौर पर बंधक बना लिया. इस दौरान मंत्री ने खुद कोतवाली थाना प्रभारी को फोन लगाकर पुलिस बल भेजने की बात कही. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
टी.आई. पर लगा गंभीर आरोप
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार देर शाम अग्रसेन भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान व्यापारियों ने मंत्री राजेश अग्रवाल के सामने अपनी पीड़ा रखी. व्यापारियों का आरोप है कि पुलिसिया कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित है और बार-बार शिकायत के बावजूद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है. यहां तक कि व्यापारियों ने पुलिस पर मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाते हुए टी.आई. को पैसे देने तक की बात कह डाली.
मंत्री ने खुद थानेदार को लगाया फोन
व्यापारी के कड़े तेवर और आक्रोश को देखते हुए मंत्री राजेश अग्रवाल ने हालात को संभालते हुए मौके से ही कोतवाली थाना प्रभारी अखिलेश सिंह को फोन मिलाया. मंत्री ने फोन पर तल्ख लहजे में कहा, “व्यापाइयों ने मुझे बंधक बना लिया है और बांधकर बैठा दिया है… अगर आप लोग अपराधियों को पकड़ नहीं पा रहे हैं, तो मुझे यहां से छुड़ाने के लिए फौरन पुलिस भेजिए.” मंत्री के इस कड़े रुख के बाद थाना प्रभारी ने मामले में दो दिन के भीतर सख्त कार्रवाई करने की मोहलत मांगी है.
पूरा मामला
यह पूरा विवाद खरसिया नाका स्थित अग्रवाल ट्रेडिंग कंपनी से जुड़ा है. कंपनी संचालक कान्हा अग्रवाल ने करीब एक महीने पहले कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी फर्म में पिछले छह साल से काम करने वाली बिलिंग ऑपरेटर अंजुम और पूर्व कर्मचारी रविंद्र यादव उर्फ विक्की ने फर्जी सील और रसीदें तैयार कर बड़े पैमाने पर गबन किया है.
आरोप है कि पिछले चार महीनों से फर्जी नकदी रसीदें बनाकर कंपनी का सामान पिकअप और अन्य वाहनों के जरिए गंगापुर स्थित एक अन्य गोदाम में खपाया जा रहा था. कंपनी के ही एक अन्य कर्मचारी सचिन टोप्पो द्वारा इस फर्जीवाड़े का खुलासा करने के बाद जब मिलान किया गया. तो 50 लाख रुपए से ज्यादा की हेराफेरी सामने आई. पुलिस ने इस मामले में नामजद केस तो दर्ज कर लिया है. लेकिन एक महीने बाद भी मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं. जिससे कारोबारियों में भारी नाराजगी है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb