दीपावली की रात कॉलेज के सामने रोड में मिली लाश, साइकिल सवार युवक के अज्ञात वाहन की चपेट में आने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

A corpse was found on the road in front of a college on the night of Diwali. A young man riding a bicycle is suspected to have been hit by an unknown vehicle. Police are investigating.

दीपावली की रात कॉलेज के सामने रोड में मिली लाश, साइकिल सवार युवक के अज्ञात वाहन की चपेट में आने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

बालोद. डौंडी थाना इलाके के कंगलामांझी कॉलेज के पास दिपावली की रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. घर के लिए सामान लेकर लौट रहे साइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान बारगांव निवासी भोजराम नेताम के रूप में हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक साइकिल पर सवार भोजराम उम्र 45 साल अपने घर के लिए सामान खरीदकर वापस लौट रहा था. इसी दौरान कंगलामांझी कॉलेज के पास अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. जिसके बाद वह सड़क पर गिर पड़ा और काफी खून बहने लगा. मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t