छत्तीसगढ़ में नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 लाख से अधिक जाली करेंसी के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कर्ज चुकाने अपनाया अवैध धंधे का रास्ता
A counterfeit currency printing gang was busted in Chhattisgarh, with one suspect arrested with over 6 lakh rupees in counterfeit currency. The suspect resorted to illegal means to pay off debts.
कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नकली नोट छापने वाले गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने करीब साढ़े 6 लाख रुपये के नकली नोट बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. मामले के खुलासे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. आरोपी 500-500 रुपये के नकली नोट अपने घर में ही छाप रहा था. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से खबरमिली कि नए बस स्टैंड इलाके में एक युवक बड़ी तादाद में नकली नोट लेकर घूम रहा है. खबर मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से 500-500 रुपये के बड़ी संख्या में नकली नोट बरामद हुए.
पुलिस पूछताछ में आरोपी कांकेर निवासी युगल नाग ने खुलासा किया कि वह घर में प्रिंटर और अन्य उपकरणों की मदद से नकली नोट छापता था. आरोपी ने बताया कि वह कर्ज में डूबा हुआ था और जल्दी पैसे कमाने के लिए नकली नोट छापने का प्लान बनाया था.
पुलिस ने आरोपी के घर पर छापा मारकर नकली नोट छापने में इस्तेमाल किए गए उपकरण भी जब्त किए हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी अकेले काम कर रहा था या उसके साथ कोई और भी शामिल है.
फिलहाल, आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. कांकेर पुलिस इस मामले को लेकर कई अहम पहलुओं पर जांच कर रही है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने अब तक कितने नकली नोट बाजार में चलाए और इस पूरे नेटवर्क में उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



