गरियाबंद में चमकीले पत्थरों का काला खेल बेनकाब, ग्राहक की तलाश में घूम रहे 4.50 लाख के 9 कीमती हीरों के साथ महिला समेत 3 तस्कर गिरफ्तार
Black game of shiny stones exposed in Gariaband, 3 smugglers including a woman arrested with 9 precious diamonds worth Rs 4.50 lakh while roaming around in search of a customer.
गरियाबंद/मैनपुर : गरियाबंद जिले में हीरों की चमक आखिरकार पुलिस की नजरों से बच नहीं सकी. मैनपुर थाना और स्पेशल टीम ने ऐसी “चमकदार” कार्रवाई किया कि 4 लाख 50 हजार रुपये के हीरों के साथ तीन कथित हीरा तस्कर सीधे सलाखों के पीछे पहुंच गए.
मिली जानकारी के मुताबिक 14 मई 2026 को पुलिस को मुखबिर से खबर मिली थी कि सीकासार जाने वाले जीरो पॉइंट के पास कुछ लोग बहुमूल्य चमकीले पत्थर लेकर ग्राहक तलाश रहे हैं। यानी “डील फाइनल” होने से पहले ही पुलिस ने एंट्री मार दी.
रेड कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक महिला और दो पुरुषों को घेराबंदी कर पकड़ा. तलाशी में महिला आरोपी भानुमति यादव के पास से 5 नग, कुशल नेताम के पास से 2 नग और अर्जुन पाण्डे के पास से 2 नग हीरे जैसे चमकीले खनिज पदार्थ बरामद हुए. कुल 9 नग की कीमत करीब 4.50 लाख रुपये आंकी गई है.
कहते हैं कि हीरे इंसान की किस्मत बदल देते हैं, लेकिन यहां तो किस्मत ऐसी पलटी कि ग्राहक की जगह पुलिस मिल गई.
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2), 3(5) और खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है. तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
गिरफ्तार आरोपी
भानुमति यादव, निवासी मोहंदा, थाना मैनपुर
कुशल नेताम, निवासी पीपल कन्हार, थाना पीपरछेड़ी
अर्जुन पाण्डे, निवासी बेगरपारा, थाना मैनपुर
जब्त सामग्री
9 नग चमकीले बहुमूल्य खनिज पदार्थ
अनुमानित कीमत: 4 लाख 50 हजार रुपये
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



