फर्जी पुलिस बनकर हाईवे पर लूटपाट, ट्रक ड्राइवर को जेल भेजने की धमकी देकर लूटा 9 बोरी तंबाखू और नकदी रकम, चार आरोपी गिरफ्तार, ब्रेजा कार जब्त

Posing as police, they looted the truck driver and stole nine bags of tobacco and cash. Four people were arrested and a Brezza car was seized.

फर्जी पुलिस बनकर हाईवे पर लूटपाट, ट्रक ड्राइवर को जेल भेजने की धमकी देकर लूटा 9 बोरी तंबाखू और नकदी रकम, चार आरोपी गिरफ्तार, ब्रेजा कार जब्त

बिलासपुर/संकरी : बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में फर्जी पुलिस बनकर हाईवे पर ट्रक चालकों को निशाना बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. पुलिस ने ऐसे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो खुद को पुलिसकर्मी बताकर ट्रक चालक को झूठे केस में फंसाने और जेल भेजने की धमकी देकर लूटपाट कर रहे थे. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9 बोरी तंबाखू और वारदात में इस्तेमाल ब्रेजा कार जब्त किया है.
​मिली जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के उमरिया निवासी ट्रक ड्राइवर सुरेंद्र जायसवाल 9 मई को ट्रक नम्बर CG 04 MP 466 में 210 बोरी गेहूं और 25 बोरी तंबाखू लोड कर शहडोल से बिलासपुर की तरफ आ रहा था. सकरी थाना क्षेत्र के हाफा के पास ट्रक खराब होने पर वह सड़क किनारे एक ढाबे के पास रुका था. इसी दौरान सुबह करीब 8 बजे कार  नम्बर CG 10 BD 7204) में सवार चार युवक वहां पहुंचे. और खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए ट्रक की जांच शुरू कर दी.
बदमाशों ने ट्रक से 9 बोरी तंबाखू उतरवा लिया और चालक को जबरन अपनी कार में बैठाकर ले गए. इसके बाद उसे झूठे केस में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी गई. इतना ही नहीं, चालक को छोड़ने के एवज में ट्रक मालिक से फोन पर बातचीत कर च्वाइस सेंटर के जरिए 8 हजार रुपये भी वसूल लिए गए.
वारदात की शिकायत मिलने के बाद थाना सकरी में आरोपियों के खिलाफ धारा 140(3), 308(5) और 3(5) के तहत जुर्म दर्ज किया गया.
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से हाईवे पर ट्रक चालकों को निशाना बनाकर खुद को पुलिस अधिकारी बताकर अवैध वसूली और लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे रहे थे. फिलहाल सिद्धार्थ साहू, नारायण साहू, ईस्माईल खान और आनंद साहू उर्फ विक्रांत साहू को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया. इस कार्रवाई के बाद हाईवे पर सक्रिय ऐसे गिरोहों में हड़कंप मच गया है.
आरोपी
सिद्धार्थ साहू उम्र 24 साल निवासी छतौना, चकरभाठा
​नारायण साहू उम्र 34 साल निवासी सरगिट्टी नयापारा
​इस्माइल खान उम्र 31 साल निवासी मुंडा, कोटा
​आनंद उर्फ विक्रांत साहू उम्र 22 साल निवासी चकरभाठा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t