खतरनाक मोड़ बना जानलेवा, पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर 19 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम, तेज रफ्तार ने ली जान
A dangerous turn turned fatal, a pickup hit a biker, resulting in the death of a 19-year-old youth, mourning in the family, and high speed claimed his life.
जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. सेमरा-अवरीद के खतरनाक मोड़, तालाब के पास मोटरसाइकिल और चारपहिया वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक अभिषेक अपनी मां को शादी समारोह में छोड़ने के लिए अवरीद गांव गया था और वहां से वापस सेमरा की तरफ लौट रहा था. इसी दौरान सेमरा से जांजगीर की तरफ जा रही पेप्सी से भरी एक पिकअप गाड़ी ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसकी प्लेटिना मोटरसाइकिल नम्बर CG11 BH 3513 को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे मौके पर ही उसकी हालत नाजुक हो गई.
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को नवागढ़ के राछाभाठा अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान पामगढ़ ब्लॉक के भैंसो मदनपुर निवासी अभिषेक कश्यप, पिता साखूराम कश्यप, उम्र 19 साल के रुप में हुई है.
हादसे की खबर मिलते ही नवागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु कर दी है. फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है. इस हादसे से परिवार में मातम पसर गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



