नानी के पास रह रही नाबालिग लड़की ने दिया बच्चे को जन्म, शादी का भरोसा देकर दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो केस दर्ज, डीएनए टेस्ट से होगा खुलासा

A minor girl living with her maternal grandmother has given birth to a baby; a rape case under the POCSO Act has been registered following allegations that the accused committed the act after promising marriage, and the truth will be revealed through a DNA test.

नानी के पास रह रही नाबालिग लड़की ने दिया बच्चे को जन्म, शादी का भरोसा देकर दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो केस दर्ज, डीएनए टेस्ट से होगा खुलासा

दुर्ग/धमधा : दुर्ग जिला के धमधा थाना अंतर्गत एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. किशोरी ने आरोप लगाया है कि एक नाबालिग युवक ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाए थे. अब बच्चे के जन्म के बाद युवक नवजात को अपना मानने से इंकार कर रहा है. इस शिकायत के बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है. वहीं पुलिस अब नवजात शिशु और आरोपी नाबालिग युवक का डीएनए परीक्षण कराने की तैयारी में है. डीएनए जांच के बाद बच्चे के जैविक पिता से जुड़े तथ्य साफ हो सकेंगे.
धमधा थाना प्रभारी महेश धुरव ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले इंटरनेट के जरिए लड़की की पहचान एक नाबालिग लड़के से हुई थी. युवक का उसके गांव में रहने वाले एक पड़ोसी के घर आना जाना था. इसी वजह से दोनों की मुलाकात होने लगी. धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई.
किशोरी का आरोप है कि युवक ने उससे शादी करने का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाए. कुछ समय बाद वह गर्भवती हो गई. गर्भावस्था की जानकारी युवक को देने पर उसने शादी के लिए सहमति जताई थी. लड़की के मुताबिक बाद में युवक ने अपने परिजनों के दबाव का हवाला देते हुए उससे शादी करने से मना कर दिया. लड़की के माता- पिता अलग-अलग रहते हैं. इसलिए वह अपनी नानी के साथ रह रही थी.
कुछ दिन पहले किशोरी ने नवजात बच्चे को जन्म दिया. बच्चे के जन्म की जानकारी कथित प्रेमी तक पहुंचने के बाद उसने नवजात को अपना बच्चा मानने से इंकार कर दिया. वहीं लड़के ने बच्चे की जिम्मेदारी कबूल नहीं करने के बाद लड़की ने धमधा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करा दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb