शराब पीने के दौरान हुआ विवाद, पत्नी को उतारा मौत के घाट, घर में अर्धनग्न हालत में मिली लाश, दो बच्चों से छिना मां का साया, आरोपी शराबी पति गिरफ्तार
A dispute broke out during a drinking session, resulting in the death of his wife, her body found half-naked in the home, and two children lost their mother. The accused alcoholic husband was arrested.
अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में मंगलवार सुबह एक महिला का संदिग्ध हालत में शव मिला है. महिला का पति सुबह किसी काम से पत्नी और बच्चों को सोते हुए छोड़कर कुसमी चला गया था. जब बच्चों ने मां को उठाने की कोशिश की. तो वह नहीं उठी. जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. यह मामला मणिपुर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक सीतापुर थाना क्षेत्र निवासी जमुना चिकवा अपनी पत्नी सुखमनिया उम्र 32 साल और दो बच्चों के साथ ट्रांसपोर्ट नगर स्थित किराए के मकान में रहता था. बताया जा रहा है कि सोमवार रात पति-पत्नी ने साथ में शराब पी थी. इस दौरान दोनों के बीच मामूली विवाद भी हुआ था. बाद में दोनों जमीन पर सो गए.
मंगलवार सुबह जमुना चिकवा किसी काम से कुसमी चला गया. उस समय पत्नी और बच्चे घर में सो रहे थे. सुबह करीब 9 बजे दोनों बच्चों ने मां को उठाने की कोशिश की. लेकिन वह नहीं उठी. इसके बाद बच्चों ने आसपास के लोगों को जानकारी दी. पड़ोस की महिलाएं घर पहुंचीं तो देखा कि सुखमनिया की मौत हो चुकी है. वारदात की खबर मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई.
मणिपुर थाना प्रभारी सीपी तिवारी के नेतृत्व में पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया. शुरुआती जांच में महिला के पैरों में चोट के निशान मिले हैं. जबकि शरीर के बाकी हिस्सों में चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही वजह का खुलासा हो सकेगा.
पुलिस पूछताछ में बच्चों ने बताया कि रात में उनके माता-पिता ने साथ में शराब पी थी और दोनों के बीच हल्का विवाद भी हुआ था. हालांकि आसपास के लोगों ने किसी तरह के शोर-शराबे या मारपीट की आवाज सुनने से इंकार किया है,
पत्नी की मौत की खबर मिलने के बाद जमुना चिकवा वापस अंबिकापुर पहुंचा. पुलिस उससे भी पूछताछ कर रही है. थाना प्रभारी सीपी तिवारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत की असली वजह सामने आएगी. इस घटना से परिवार में मातम पसर गया है. वहीं दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



