शादी में विवाद, दूल्हे के सामने प्रेमी ने भर दी दुल्हन की मांग, हंगामे के बाद बैरंग लौटी बारात, बहन बोली- अफेयर के बारे में मुझे पता नहीं

A dispute erupted at a wedding, in front of the groom, the bride's lover demanded the bride's hand. After the uproar, the wedding procession returned empty-handed. The sister said, "I didn't know about the affair."

शादी में विवाद, दूल्हे के सामने प्रेमी ने भर दी दुल्हन की मांग, हंगामे के बाद बैरंग लौटी बारात, बहन बोली- अफेयर के बारे में मुझे पता नहीं

बाराबंकी : बाराबंकी में शादी के मंडप में फिल्मी ड्रामा हो गया. दूल्हे के सामने प्रेमी ने दुल्हन की मांग भर दी. लड़की वालों का आरोप है कि लड़के वाले दहेज में डेढ़ लाख रुपए और डेढ़ तोले की सोने की अंगूठी की डिमांड करने लगे. इस पर लड़की ने शादी से इंकार कर दिया. दुल्हन ने मंडप में मौजूद अपने प्रेमी से शादी करने का प्रस्ताव रखा. जिस पर लड़के ने बारातियों और दूल्हे के सामने ही उसकी मांग भर दी. प्रेमी, दुल्हन की बहन का देवर है.
ये देखते ही बारातियों ने हंगामा कर दिया। दूल्हे के पिता ने लड़कीवालाें पर पैसे मांगने के आरोप लगाए हैं. पुलिस ने दुल्हन के प्रेमी को हिरासत में ले लिया. हंगामे के बाद बारात लौट गई. पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही सच्चाई सामने आएगी.
यह मामला शहर के उत्तर टोला मोहल्ले का है. यहां रहने वाले नरेश की बेटी मोहिनी की शादी हैदरगढ़ के कोठी क्षेत्र के रहने वाले विकास सोनी के साथ फिक्स हुई थी. दोनों की इंगेजमेंट एक महीने पहले हो गई थी.
24 सितंबर को शादी का मुहूर्त निकला था. बुधवार की रात दूल्हा विकास 100 से ज्यादा बारातियों के साथ बारात लेकर उत्तर टोला मोहल्ले पहुंचा. जहां बारातियों का जमकर स्वागत हुआ. लेकिन, द्वारचार से पहले ही अचानक मंडप में माहौल बदल गया.

दुल्हन ने बताई पूरी कहानी
दुल्हन मोहिनी ने बताया, पापा ने विकास से मेरी शादी तय की थी। लेकिन मुझे वो पसंद नहीं था। फिर भी पापा की जिद के आगे मैं शादी को राजी हो गई थी। मंडप में ही दूल्हे वालों ने मेरे पापा से डेढ़ लाख रुपए और डेढ़ तोले सोने की अंगूठी की मांग करने लगे। मेरे पापा मजदूरी करते हैं। ऐसे में उन्होंने इतनी जल्दी इतने पैसे देने में असमर्थता जाहिर की। इस पर दूल्हे वाले बारात वापस ले जाने की बात कहने लगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

बहन बोली- अफेयर के बारे में मुझे पता नहीं था
दुल्हन की बहन कोमल ने बताया, जब हम लोग पैसे नहीं दे पाए तो बारात वापस जाने लगी. ये देखते ही मेरी बहन मैं रोने लगी. उसी समय मेरी बहन मेरे देवर शिवांश के पास गई और उससे शादी करने की बात कहने लगी. मेरे देवर ने भी सभी के सामने मेरी बहन की मांग में सिंदूर भर दिया. मुझे भी आज ही ये बात पता चली कि मेरे देवर और मेरी बहन का तीन साल से अफेयर चल रहा था. लेकिन पापा के सामने मेरी बहन कुछ बोल नहीं पा रही थी.
शादी के मंडप में प्रेमी के मांग भरने के बाद हंगामा हो गया, बारातियों ने तोड़फोड़ की धमकी दी, खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रेमी समेत दूल्हे को चौकी ले गई.

ब्वॉयफ्रेंड बोला- तीन साल से बात कर रहे थे
पुलिस पूछताछ में मांग भरने वाले युवक शिवांश ने बताया कि हम दोनों तीन साल से एक-दूसरे को जानते थे. दोनों की बातचीत भी होती थी. लेकिन शादी की बात पर घरवाले राजी नहीं थे. जब बारात लौटने लगी तो मोहिनी रोते हुए मेरे पास आई और बोली कि आप मुझसे शादी कर लीजिए. इसलिए मैंने सबके सामने उसकी मांग भर दी. इसके बाद पुलिस ने दूल्हे और दुल्हन पक्ष में समझौता कराया. बाद में दूल्हा बिना दुल्हन के बारात लेकर लौट गया.
दूल्हे के पिता बोले- लड़की वालों ने मांगे थे पैसे
दूल्हे के पिता शिवकुमार सोनी का आरोप है कि बुधवार रात 8:30 बजे बारात लेकर पहुंचे. वहां हर महिला को 501 रुपए देने और दूल्हा उतारने में 5001 रूपए की मांग की गई. हमने कहा कि इतना पैसा नहीं दे सकते तो लड़की वालो ने ही हंगामा किया. हमने 1 रुपया भी नहीं मांगा था. अचानक किसी और से लड़की की मांग भरवा दी गई. यह सब साजिश लग रही है.. मंडप में हमें छत पर बैठा कर रखा गया और नीचे दूसरा नाटक चल रहा था.
जबरन हमें बेइज्जत कर बारात लौटने पर मजबूर किया गया. हमारे दो बेटे और एक बेटी है. बड़ा बेटा लखनऊ में गवर्नमेंट जॉब की तैयारी कर रहा है. दूसरे बेटे की शादी करने के लिए हम यहां बारात लेकर आए थे. दूल्हे के पिता ने बताया कि हमारे दो बेटे और एक बेटी है. बड़ा बेटा लखनऊ में नौकरी की तैयारी कर रहा है. दूसरे की शादी करने के लिए हम यहां बारात लेकर आए थे. जबकि, दुल्हन पक्ष में आठ लड़कियां और एक लड़का है.

पुलिस बोली- दोनों पक्षों में कराया समझौता
चाैकी प्रभारी मिथिलेश चौहान का कहना है कि मामले में दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया है. बारात बिना दुल्हन के लौट गई है. मांग भरने वाले लड़के का बयान लिया गया है. फिलहाल दोनों पक्ष शांत हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t