बस की केबिन में सोए ड्राइवर को अचानक बिजली आने से 33केवी करंट का लगा झटका, पारगांव की बारात लेकर आए चालक शेखर दुबे की दर्दनाक मौत

A driver asleep in the bus cabin was struck by a 33kV current when a sudden power surge occurred. Shekhar Dubey, the driver who had brought a wedding procession from Pargaon, died tragically.

बस की केबिन में सोए ड्राइवर को अचानक बिजली आने से 33केवी करंट का लगा झटका, पारगांव की बारात लेकर आए चालक शेखर दुबे की दर्दनाक मौत

महासमुंद : महासमुंद जिले के बेलसोंडा गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. अचानक बिजली सप्लाय होने से बारात लेकर गए ड्राइवर की बस की केबिन में सोए हालत में ही मौत हो गई. जिसके बाद चीख-पुकार मच गई. खुशियों में मातम पसर गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 
मिली जानकारी के मुताबिक गरियाबंद जिले के ग्राम पंचायत पारागांव से राजपूत परिवार की बारात बेलसोंडा आई थी. बताया जा रहा है कि कुछ समय के लिए बिजली बंद थी. इसी दौरान बस ड्राइवर शेखर दुबे ने सोचा कि थोड़ी देर आराम कर लिया जाए. क्योंकि बाद में बारात को वापस गरियाबंद पारागांव ले जाना है.
बस के केविन सो गया. लेकिन अचानक बिजली आने पर वे 33 केवी लाइन की चपेट में आ गए. करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद बारात में अफरा-तफरी मच गई और पूरे परिवार गांव में शोक की लहर फैल गई. शेखर दुबे बस ड्राइवर गरियाबंद संतोषी नगर का निवासी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t