नाम बदलकर चल रहा सगी बहनों का ड्रग नेटवर्क बेनकाब, स्कूटी में गांजा बिक्री करते पुलिस ने किया गिरफ्तार, 5.98 लाख कैश के साथ लाखों की संपत्ति जब्त

A drug network of real sisters operating under assumed names has been exposed. Police arrested them while selling marijuana on a scooter. They seized property worth lakhs along with Rs 5.98 lakh cash.

नाम बदलकर चल रहा सगी बहनों का ड्रग नेटवर्क बेनकाब, स्कूटी में गांजा बिक्री करते पुलिस ने किया गिरफ्तार, 5.98 लाख कैश के साथ लाखों की संपत्ति जब्त

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गांजा कारोबार में संलिप्त दो महिलाओं को गिरफ्तार किया. दोनों आरोपी सगी बहनें हैं. जो नाम बदलकर अलग-अलग इलाकों में गांजा सप्लाई कर रही थीं. आरोपियों के पास से 6 किलो गांजा, करीब 6 लाख नगदी कैश और वाहन समेत कुल 15.78 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई. यह कार्रवाई ACCU और सरकंडा थाना पुलिस की संयुक्त रेड में की गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि पाटलीपुत्र नगर और राजकिशोर नगर, सरकंडा क्षेत्र में दो महिलाएं गांजा बेच रही हैं. इस खबर पर एसीसीयू और सरकंडा थाना की संयुक्त टीम ने रेड कार्रवाई की. जहां दोनों आरोपी महिलाएं कार और स्कूटी में मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करते हुए पकड़ी गईं. तलाशी के दौरान उनके कब्जे से अलग-अलग पैकेट में कुल 6 किलो गांजा, नगदी 5,98,030 रुपये, 2 घड़ी, 2 मोबाइल, 2 स्कूटी और 1 कार जब्त किया गया. जब्त की गई सामग्रियों की कीमत 15,78,030 है.
पूछताछ में आरोपी मानकी केंवट उर्फ विनिता जोशी ने बताया कि उपयोग की जा रही कार उसके परिचित की है. जिसे वह अपने पास रखी हुई थी. दोनों आरोपी बहनों द्वारा गांजा बिक्री से मिली रकम से स्कूटी खरीदकर परिवहन और बिक्री में उपयोग किया जा रहा था.
दोनों के खिलाफ पहले भी मादक पदार्थ से संबंधित आपराधिक रिकॉर्ड पाए गए हैं. दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश किया गया और मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
गिरफ्तार आरोपी बहनों के नाम
मानकी केंवट उर्फ विनिता जोशी उम्र 30 साल
सुदामा केंवट उर्फ रानी यादव उम्र 40 साल
दोनों मूल रूप से जयराम नगर मस्तूरी की रहने वाली हैं और फिलहाल सरकंडा क्षेत्र में रह रही थीं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t