नशे की हालत में पोते ने दादी पर चाकू से किया जानलेवा हमला, मौके पर मौत, इलाके में मचा हड़कंप, आरोपी पोता गिरफ्तार, पूछताछ जारी
A drunken grandson fatally attacked his grandmother with a knife, killing her on the spot, causing panic in the area. The accused grandson was arrested and interrogation is ongoing.
डोंगरगढ़ : धार्मिक नगरी डोंगरगढ़ एक बार फिर सनसनीखेज वारदात से दहल उठी है. वार्ड क्रमांक 24, कश्मीरी पारा में एक युवक ने रिश्तों की सारी मर्यादाएं तोड़ते हुए अपनी ही दादी की निर्मम हत्या कर दी. घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है. जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ने धारदार चाकू से अपनी बुजुर्ग दादी पर ताबड़तोड़ हमला किया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया.
मोहल्ले के लोगों के मुताबिक आरोपी लंबे समय से नशे का आदी था और उसका अपनी दादी के साथ अक्सर विवाद होता रहता था. कई बार वह मारपीट और जानलेवा हमले भी चुका था. ऐसे में इस जघन्य हत्या के पीछे पारिवारिक तनाव और नशे की भूमिका को असल वजह माना जा रहा है.
खबर मिलते ही डोंगरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की. एफएसएल और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. जो घटनास्थल से सबूत जुटा रही है. पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पूछता जारी है. और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने की बात कह रही है.
गौरतलब है कि इससे ठीक एक दिन पहले रविवार रात रामाटोला क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान चाकू बाजी की घटना में एक युवक की मौत हुई थी. और अन्य घायल भी हुए थे. लगातार दो दिनों में हुई इस हत्याओं ने डोंगरगढ़ में कानून व्यवस्था और सामाजिक हालात और नशे को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



