बटालियन में ‘फर्जी’ कमांडो, दूसरे के नाम पर पहनी CRPF की वर्दी, नकली दस्तावेजों से सीआरपीएफ में नौकरी करने वाला बर्खास्त आरक्षक विशाल गिरफ्तार

A 'fake' commando in a battalion, wearing a CRPF uniform in someone else's name, and Vishal, a dismissed constable who had been employed with the CRPF using fake documents, were arrested.

बटालियन में ‘फर्जी’ कमांडो, दूसरे के नाम पर पहनी CRPF की वर्दी, नकली दस्तावेजों से सीआरपीएफ में नौकरी करने वाला बर्खास्त आरक्षक विशाल गिरफ्तार

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर ज़िले में फर्जी दस्तावेजों के सहारे सीआरपीएफ में नौकरी हासिल करने का बड़ा मामला सामने आया है. बलरामपुर पुलिस ने 204 कोबरा बटालियन में पदस्थ एक आरक्षक विशाल सोनी को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने फर्जी स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र बनवाकर सीआरपीएफ में नौकरी हासिल की थी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.
अन्य व्यक्ति के दस्तावेजों से हासिल की थी नौकरी
मिली जानकारी के मुताबिक बलरामपुर थाना क्षेत्र में तहसीलदार की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की थी. जांच में सामने आया कि आरोपी सुमित सिंह ने विशाल सोनी के शैक्षणिक और अन्य दस्तावेजों में कूट रचना कर अपने नाम से ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के जरिए स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र जारी कराया था. इसी फर्जी प्रमाण पत्र का उपयोग उसने सीआरपीएफ में कांस्टेबल पद पर नियुक्ति पाने के लिए किया.
पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
पुलिस विवेचना में पुख्ता सबूत मिलने के बाद आरोपी को 204 कोबरा बटालियन, करनपुर जगदलपुर से विधिवत बर्खास्तगी के बाद हिरासत में लेकर बलरामपुर लाया गया. पूछताछ में आरोपी विशाल सोनी ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी हासिल करने की बात कबूल की. पुलिस ने आरोपी विशाल सोनी को गिरफ्तार कर अदालर में पेश किया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जिला जेल रामानुजगंज भेज दिया गया. इस मामले में शामिल अन्य आरोपिताें की तलाश जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t