किसान ने खेला खूनी खेल, 18 साल से बच्चा नहीं हुआ तो फावड़े से हमला कर पत्नी को मेले से लौटने के बाद उतारा मौत के घाट, आरोपी तुलसी गिरफ्तार

A farmer played a bloody game; after 18 years of not having a child, he attacked his wife with a shovel and killed her after she returned from a fair. Accused Tulsi was arrested.

किसान ने खेला खूनी खेल, 18 साल से बच्चा नहीं हुआ तो फावड़े से हमला कर पत्नी को मेले से लौटने के बाद उतारा मौत के घाट, आरोपी तुलसी गिरफ्तार

कोरबा : कोरबा  जिले में बच्चे न होने के विवाद में पति ने पत्नी को मार डाला. आरोपी ने फावड़े से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी और फरार हो गया. पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार लिया है. यह मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक करीब 18 साल पहले गायत्री बस्ती में रहने वाले तुलसी यादव उम्र 37 साल की शादी रंजना यादव उम्र 35 साल से हुई थी. लेकिन दंपती को अब तक संतान नहीं हुई थी. इसके अलावा पति पत्नी के कैरेक्टर पर भी शक करता था.
जांच में सामने आया है कि संतान न होने और चरित्र पर शक को लेकर दंपती के बीच अक्सर विवाद होता था. घटना वाली शाम भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ. इसके बाद गुस्साए पति ने फावड़े से पत्नी के सिर पर चेहरे पर हमला दिया. तुलसी यादव पेशे से किसान है. पत्नी रंजना यादव और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ढेलवाडीह गायत्री बस्ती में रहता है. शादी के 18 साल बाद भी संतान प्राप्ति नहीं हो रहा था. ऐसे में उसने अक्सर विवाद होता था.
हाल ही में रंजना अपने मायके ढेलवाडीह मेला देखने गई थी. पति भी मेले में पहुंचा था. वहां से लौटने के बाद रविवार शाम को दंपती में पुरानी बातों को लेकर विवाद हो गया. पति ने फावड़े से पत्नी के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर वार किया. जिससे पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गई और जमीन पर गिर पड़ी. इसके बाद पति मौके से फरार हो गया. इधर, चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे तो रंजना खून से लथपथ पड़ी हुई थी. परिजन उसे फौरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए.
जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने रंजना को मृत घोषित कर दिया. इस मामले जानकारी मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. वारदात की जानकारी लेने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया. पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
इस मामले में पुलिस का कहना है कि शादी के कई साल बीत जाने के बाद भी संतान न होने को लेकर दंपती के बीच अक्सर विवाद होता था. इसके अलावा आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर भी शक करता था. जो विवाद की असल वजह थी. आरोपी की तलाश शुरु कर दी गई है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB