गौ सम्मान के संदेश के साथ निकलेगी जनजागरण यात्रा, आज 28 जून को नयापारा राजिम में होगा हस्ताक्षर अभियान

A public awareness campaign promoting respect for cows will be launched; a signature campaign will be held today, June 28, at Nayapara Rajim.

गौ सम्मान के संदेश के साथ निकलेगी जनजागरण यात्रा, आज 28 जून को नयापारा राजिम में होगा हस्ताक्षर अभियान

राजिम/नयापारा : श्री गोपाल गौशाला, नयापारा राजिम के तत्वावधान में आज रविवार 28 जून 2026 को ‘गौ सम्मान आह्वान हस्ताक्षर अभियान’ एवं ‘गौ ग्राम जनजागरण अभियान’ का आयोजन किया गया है. अभियान का शुभारंभ सुबह 9:30 बजे श्री गोपाल गौशाला से होगा, जिसके बाद गौ माता के रथ के साथ भव्य जनजागरण यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकलेगी.
यात्रा सदर रोड होते हुए गंज रोड सहित नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी. अभियान का मकसद गौ संरक्षण, गौ सेवा तथा समाज में गौ माता के प्रति सम्मान और जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है. इस दौरान हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा. जिसमें नागरिकों से गौ संरक्षण के समर्थन में सहभागिता का आग्रह किया जाएगा.
आदि शक्ति गौ माता सेवा समिति, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष दास जी साहू ने सभी गौ भक्तों, धर्मप्रेमियों, नगरवासियों एवं ग्रामीणों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर गौ ग्राम जनजागरण अभियान को सफल बनाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि समाज की सक्रिय भागीदारी से गौ संरक्षण के प्रति जनचेतना को और ज्यादा मजबूत किया जा सकता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t