स्कूल जा रही महिला टीचर का किडनैप!, पति के फोन पर भेजा फोटो, कहा- 5 लाख दोगे तभी छोड़ेंगे, किडनैपिंग की कहानी निकली झूठी
A female teacher was kidnapped on her way to school. She was sent a photo to her husband's phone, claiming she would be released only if he paid her 500,000 rupees. The kidnapping story turned out to be false.
दुर्ग/भिलाई : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्कूल जाते वक्त महिला टीचर की किडनैपिंग का मामला सामने आने के बाद मामले में नाटकीय मोड़ आ गया. किडनैपर ने महिला को पेड़ से बांधकर फोटो खींचा और पति के फोन पर फोटो भेजकर 5 लाख की फिरौती मांगी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई. महिला की शिकायत फर्जी निकली. महिला और उसके दोस्त से पूछताछ जारी है. यह मामला छावनी थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक शिक्षिका का नाम राधा साहू उम्र 43 साल है. जो मूक-बधिर बच्चों को भिलाई सेक्टर-8 में पढ़ाती हैं. वहीं पति का नाम मुकेश साहू है. मुकेश ने पत्नी के अपहरण की शिकायत थाने में दर्ज कराई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी थाने पहुंचे.
दरअसल शुक्रवार सुबह रोज की तरह राधा साहू अपने घर कैंप-1 से भिलाई सेक्टर-8 में मौजूद मूक-बधिर स्कूल के लिए निकली थी. पति के मुताबिक ऑटो में बैठकर राधा स्कूल जा रही थी. लेकिन वह स्कूल नहीं पहुंची. महिला के मुताबिक रास्ते से किडनैप हो गई. जब राधा स्कूल नहीं पहुंची तो उसके स्कूल से फोन आया. पति से स्कूल प्रबंधन ने पूछा कि राधा साहू आज क्यों नहीं आई. इसके बाद पति अपनी पत्नी की खोजबीन शुरु की. इसी बीच महिला के मोबाइल से पति के पास फोन आया. जिसमें किडनैपर ने कहा कि उसकी पत्नी का अपहरण कर लिया है. किडनैपर ने महिला के मोबाइल से ही फोटो खींचकर पति को भेजा और कहा कि तुम्हारी पत्नी को पेड़ के नीचे बांधकर रखा है. 5 लाख दोगे तभी उसे छोड़ेंगे.
महिला शिक्षिका के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने मामले का पर्दाफाश कर दिया. राधा साहू सकुशल मिल गई,
जांच और पूछताछ के दौरान पता चला कि कैम्प-1 निवासी महिला राधा साहू पति मुकेश साहू उम्र 43 साल निवासी सेक्टर-8 भिलाई स्थित मूक-बधिर स्कूल की टीचर है. वह किसी किडनैपर के पास नहीं बल्की वो एक अन्य व्यक्ति के साथ थी. अब पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है कि अपहरण वाली तस्वीर क्यों भेजी गई, फिरौती किसने मांगी और पूरी कहानी का सच क्या है? इस बारे में CSP अभिषेक झा ने बताया कि किडनैपिंग की कहानी झूठी है. महिला को दूसरे व्यक्ति के साथ सकुशल बरामद कर दी गई है. दोनों से पूछताछ जारी है..
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



