झपटमारों के निशाने पर महिलाएं, रायपुर में क्लीनिक ड्यूटी से लौट रही युवती बनी लूट की शिकार, 2 आरोपी गिरफ्तार, 13 मोबाइल और बाइक जब्त

Women targeted by snatchers; a young woman returning from her clinic duty in Raipur was robbed; two suspects arrested, 13 mobile phones and a bike seized.

झपटमारों के निशाने पर महिलाएं, रायपुर में क्लीनिक ड्यूटी से लौट रही युवती बनी लूट की शिकार, 2 आरोपी गिरफ्तार, 13 मोबाइल और बाइक जब्त

रायपुर : राजधानी में राहगीरों से मोबाइल झपटकर भागने वाले 2 बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा है. शहर के अलग-अलग इलाकों में यह दोनों आरोपी लगातार सक्रीय थे और कई लोगों से मोबाइल उड़ा ले गए थे. पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके कब्जे से 13 चोरी के मोबाइल और चोरी में इस्तेमाल मोटरसायकल समेत कुल जुमला 1 लाख 41 हजार जब्त कर लिया है. 
मिली जानकारी के मुताबिक 7 नवंबर 2025 को कबीर नगर थाने में एक पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई कि वह यदुवंशी चौक हीरापुर से डॉक्टर नरेंद्र भुवाल के क्लीनिक में ड्यूटी के लिए पैदल जा रही थी. इसी दौरान सुबह 9:50 बजे बाइक सवार एक युवक उसके हाथ से ओप्पो A3 प्रो मोबाइल झपटकर गणपत चौक की ओर फरार हो गया.
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 232/2025, धारा 304(2) और 317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की. 
पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर और मुखबिरों की मदद से आरोपियों की पहचान की जिनके नाम क्रमश शहजाद और सोनू निषाद हैं. दोनों शहर के कई इलाकों में लगातार मोबाइल चोरी की वारदातों में शामिल थे. पहचान होते ही पुलिस ने दोनों बदमाशों को रावांभाठा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया. 
पुलिस की पूछताछ में उन्होंने शहर के कई हिस्सों में मोबाइल चोरी करने की बात कबूल की.उनके कब्जे से 13 चोरी के मोबाइल और चोरी में इअतेमाल मोटरसायकल पैशन प्रो नम्बर CG04 MN-3262 समेत कुल जुमला 1 लाख 41 हजार जब्त किया गया. गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t