दो बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर, दोनों चालक गंभीर रुप से घायल, इलाज के लिए भर्ती, हेलमेट नहीं पहनना बनी वजह
A fierce head-on collision between two bikes, both drivers seriously injured, admitted for treatment, not wearing helmet was the reason
गरियाबंद : अमलीपदर में भीषण सड़क हादसा हुआ है यहां ध्रुबापारा में दो बाइक सवार आमने-सामने से भिड़ गए. हादसे में दोनों चालक गंभीर रुप से घायल हो गए.
बताया जा रहा है कि एक चालक का हाथ टूट गया. जबकि दूसरे के सिर में गंभीर चोट की वजह से बेहोश है. एक बाइक चालक उड़ीसा ध्रुबापारा का लक्की नागेश तो दूसरे कोकड़ी माल के कुशल नेताम है. पुलिस ने इंसानियत दिखाते हुए घायलों को अपनी गाड़ी से अमलीपदर अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
राजधानी में स्कूटी-बाइक चलाने वालों को हेलमेट पहनने की आदत डालने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने जागरुकता अभियान चलाया. बाइक पर पीछे बैठने वालों के लिए भी हेलमेट पहनना जरुरी किया. पुलिस ने इसके लिए गांधीगीरी की. बिना हेलमेट वाहन चलाते पकड़े गए लोगों को फूल दिए और फिर सख्ती से भी पेश आई. जुर्माना भी वसूला. इन सबके बावजूद लोगों की आदत नहीं सुधरी. खासकर स्टूडेंट और युवा बिना हेलमेट बाइक या स्कूटी चलाने से बाज नहीं आ रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



