फ्रिज ब्लास्ट के बाद घर में लगी आग, जिंदा जली बुजुर्ग महिला, बाहर निकलने का नहीं मिला मौका, Fridge मेंटेनेंस को लेकर इन बातों का रखें ध्यान

A fire broke out in a house after a fridge exploded, burning an elderly woman alive and unable to escape. Keep these things in mind when maintaining your fridge.

फ्रिज ब्लास्ट के बाद घर में लगी आग, जिंदा जली बुजुर्ग महिला, बाहर निकलने का नहीं मिला मौका, Fridge मेंटेनेंस को लेकर इन बातों का रखें ध्यान

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर से एक दहला देने वाली खबर सामने आई है. शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक घर में रखे फ्रिज में ब्लास्ट के बाद पूरे घर में भीषण आग लग गई. हादसे में 57 साल की महिला की जिंदा जलने से मौत हो गई. घटना सरकंडा थाना अंतर्गत लिंगियाडीह स्थित साईं मंदिर के पीछे की है.
मिली जानकारी के मुताबिक लिंगियाडीह स्थित साईं मंदिर के पीछे रहने वाली मृतका जया अग्रवाल उम्र 57 साल अपने मुंहबोले भाई के साथ यहां रहती थीं. जो पेशे से वकील है. उनका परिवार बेंगलुरु में रहता है. रविवार की देर रात जब घर के सभी लोग बाहर थे या महिला अकेली थी. अचानक फ्रिज में तकनीकी खराबी की वजह से ब्लास्ट हो गया.
धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के लोग सहम गए. मोहल्लेवासियों ने फौरन बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश शुरू की और पुलिस व फायर ब्रिगेड को खबर दी. दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
जब टीम घर के अंदर दाखिल हुई, तो नजारा भयावह था. महिला आग की चपेट में आने के कारण बुरी तरह झुलस चुकी थी. और मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी.पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
जांच में सामने आया है कि जया अग्रवाल अपने मुंहबोले वकील भाई के साथ रहती थीं. दुर्भाग्यवश, कुछ दिन पहले ही उनके भाई की बीमारी के चलते बेंगलुरु में मौत हो गई थी. परिवार अभी उस शोक और क्रियाकर्म से उबर भी नहीं पाया था कि इस भीषण अग्निकांड ने एक और सदस्य को छीन लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.
फ्रिज ब्लास्ट क्यों होता है? (प्रमुख कारण)
जांच के शुरुआती संकेतों के अनुसार, फ्रिज का कंप्रेसर फटने से यह हादसा हुआ। फ्रिज में ब्लास्ट होने के मुख्य कारण निम्नलिखित हो सकते हैं:
कंप्रेसर का ओवरहीट होना : लंबे समय तक फ्रिज चलने या पीछे की तरफ पर्याप्त वेंटिलेशन न होने से कंप्रेसर गर्म होकर फट सकता है.
गैस लीकेज : फ्रिज में कूलिंग के लिए इस्तेमाल होने वाली गैस का रिसाव अगर इलेक्ट्रिक स्पार्क के संपर्क में आए, तो धमाका हो सकता है।
पुराना मॉडल या खराब मेंटेनेंस : पुराने फ्रिज या लोकल मैकेनिक से गैस रिफिल कराने पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी भारी पड़ सकती है।
वोल्टेज फ्लक्चुएशन : बिजली के उतार-चढ़ाव से शॉर्ट सर्किट होने का खतरा रहता है।
फ्रिज इस्तेमाल करते समय बरतें ये सावधानियां
इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए विशेषज्ञों की इन सलाहों पर ध्यान देना जरूरी है:
वेंटिलेशन का ध्यान रखें: फ्रिज को दीवार से सटाकर न रखें। पीछे कम से कम 6-10 इंच की जगह छोड़ें ताकि गर्मी बाहर निकल सके।
सर्विसिंग: साल में कम से कम एक बार अधिकृत टेक्नीशियन से फ्रिज की जांच और कॉइल्स की सफाई कराएं।
स्टेबलाइजर का प्रयोग: अगर आपके इलाके में बिजली का वोल्टेज कम-ज्यादा होता है, तो अच्छी क्वालिटी का स्टेबलाइजर जरूर लगाएं।
लगातार न चलाएं: बहुत पुराने फ्रिज को बीच-बीच में कुछ समय के लिए बंद करना या उसकी कूलिंग सेटिंग को मध्यम रखना बेहतर होता है
बचाव के लिए जरूरी बातें 
फ्रिज ब्लास्ट की घटनाएं अक्सर कंप्रेसर में गैस लीकेज या शॉर्ट सर्किट की वजह से होती हैं. विशेषज्ञों के अनुसार इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.
अगर फ्रिज पुराना है या ज्यादा आवाज कर रहा है, तो मैकेनिक को जरूर दिखाएं.
वोल्टेज फ्लक्चुएशन से बचने के लिए अच्छी क्वालिटी का स्टेबलाइजर लगाएं.
 फ्रिज को दीवार से सटाकर न रखें. पीछे के हिस्से में वेंटिलेशन के लिए जगह छोड़ें.
अगर फ्रिज के पास से कोई अजीब गंध आए. तो फौरन पावर ऑफ कर दें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

जानिए फ्रिज मेंटेनेंस की जरूरी बातें
सवाल- किन कारणों से फ्रिज में ब्लास्ट हो सकता है?
जवाब- अक्सर लोगों को लगता है कि फ्रिज खुद ब्लास्ट करता है, लेकिन ऐसा नहीं है। दरअसल फ्रिज के पीछे लगे कंप्रेसर में खराबी या गैस लीक होने से यह हादसा होता है। कंप्रेसर के अंदर एक पंप और मोटर होती है, जो रेफ्रिजरेंट गैस को कॉइल्स में भेजती है, जिससे फ्रिज ठंडा रहता है। लगातार इस्तेमाल या फ्रिज में बर्फ जमने से गैस का फ्लो रुक जाता है। इससे फ्रिज का पिछला हिस्सा गर्म होने लगता है और कॉइल्स सिकुड़ने लगती हैं। अंदर दबाव बढ़ने से विस्फोट की स्थिति बन सकती है।
गैस लीक, शॉर्ट सर्किट या ओवरहीटिंग जैसी तकनीकी खराबियों के कारण भी फ्रिज में ब्लास्ट होता है। फ्रिज के अंदर कूलिंग के लिए आइसोब्यूटेन (R-600a) जैसी ज्वलनशील गैस का इस्तेमाल किया जाता है, जो लीक होकर बंद कमरे में जमा हो जाए तो स्पार्क या बिजली के संपर्क में आने पर विस्फोट हो सकता है।
सवाल- फ्रिज इस्तेमाल के दौरान किस तरह की सावधानियां बरतनी जरूरी है?
जवाब- फ्रिज घर के जरूरी उपकरणों में से एक है, लेकिन इसकी सही देखभाल और सुरक्षित इस्तेमाल बेहद जरूरी है। थोड़ी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। हालांकि कुछ जरूरी सावधानियां अपनाकर हादसों से बचा जा सकता है। इसे नीचे दिए 
सवाल- किन संकेतों से समझें कि फ्रिज को सर्विसिंग की जरूरत है?
जवाब- अगर फ्रिज समय पर सर्विस नहीं किया जाए तो ओवरहीटिंग, गैस लीक या शॉर्ट सर्किट जैसी प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। ऐसे में कुछ संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। जैसे कि-
कंप्रेसर बहुत जल्दी गर्म होना।
जलने जैसी गंध आना।
कंप्रेसर से तेज आवाज आना।
फ्रीजर में जरूरत से ज्यादा बर्फ जमना।
फ्रिज बहुत देर में ठंडा होना।
दरवाजे पर करंट लगना या हल्का झटका महसूस होना।
लाइट जल रही हो, लेकिन कूलिंग न हो।
पानी का रिसाव या गैस लीक जैसी सीटी की आवाज आना।
सवाल- फ्रिज की सर्विसिंग कितने दिनों में करानी चाहिए?
जवाब- आमतौर पर फ्रिज की सर्विसिंग साल में एक बार कराना जरूरी है। इससे कंप्रेसर, गैस और कूलिंग सिस्टम की कार्यक्षमता बनी रहती है और किसी बड़ी खराबी से पहले ही समस्या का पता चल जाता है। पुराने फ्रिज या ज्यादा इस्तेमाल वाले फ्रिज की सर्विसिंग थोड़ा और पहले कराना बेहतर है।
सवाल- फ्रिज का टेम्परेचर कितना रखना चाहिए, जिससे ब्लास्ट का खतरा न हो?
जवाब- आमतौर पर रेफ्रिजरेटर का तापमान 2°C से 5°C और फ्रीजर का -15°C से -18°C के बीच होना चाहिए। अगर तापमान बहुत कम कर दिया जाए तो कूलिंग सिस्टम पर ओवरलोड बढ़ जाता है, जिससे गैस प्रेशर असामान्य हो सकता है और फ्रिज ओवरहीट होकर खतरा पैदा कर सकता है। इसलिए न बहुत ठंडा और न ही बहुत गर्म, बस मध्यम और स्थिर तापमान ही सबसे सुरक्षित होता है।
सवाल- क्या 24 घंटे फ्रिज चलाने से भी ब्लास्ट का खतरा बढ़ता है?
जवाब- नहीं, फ्रिज को 24 घंटे चलाना पूरी तरह सामान्य है क्योंकि इसे लगातार ठंडा बनाए रखने के लिए ही बनाया जाता है। खतरा तब बढ़ता है, जब फ्रिज की मेंटेनेंस में लापरवाही हो, उसकी पिछली तरफ वेंटिलेशन स्पेस न हो या कॉइल्स और फैन में धूल जमी हो जिससे गर्मी बाहर न निकल पाती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB