अपराधी को दिल दे बैठी लड़की, देसी कट्टे के साथ पकड़ाया बिहारी युवक, प्रेमिका से मिलने आया कोरबा, होटल संचालक भी गिरफ्तार

A girl fell in love with a criminal, a Bihari youth was caught with a country-made pistol. He had come to Korba to meet his girlfriend, and the hotel owner was also arrested.

अपराधी को दिल दे बैठी लड़की, देसी कट्टे के साथ पकड़ाया बिहारी युवक, प्रेमिका से मिलने आया कोरबा, होटल संचालक भी गिरफ्तार

कोरबा : कोरबा जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां फ्री फायर खेलते बिहार के लड़के को कोरबा की लड़की से प्यार हो गया. प्रेमिका से मिलने युवक कोरबा आकर श्री राम डोमेट्री होटल के रुम नंबर 103 में रुका था. पुलिस अचानक होटल की जांच करने पहुंची तो हैरान रह गई. यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक युवक के हथियार लेकर घूमने की खबर मिली. पुलिस होटल की जांच करने पहुंची. श्रीराम डोमेट्री होटल के कमरा नंबर 103 में बिहार के सीतामढ़ी जिले के निवासी युवक राहुल सिंह को देसी कट्टा और 32 जिंदा कारतूस के साथ धरदबोचा.
इस मामले में पुलिस ने पथरीपारा इलाके से होटल संचालक को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी राहुल सिंह से पूछताछ शुरु की. इस दौरान चौंकाने वाले तथ्य सामने आए. युवक ने बताया कि कोरबा निवासी एक युवती से फ्री फायर गेम के जरिए दोस्ती हुई. फिर दोस्ती प्यार में बदली और दोनों के बीच बातचीत शुरु हुई. बिहार से वह युवती से मिलने कोरबा आया था.
आरोपी राहुल पिछले छह दिनों से होटल में रुका हुआ था. होटल संचालक बबलू यादव ने न तो इसकी खब्रर पुलिस को दी और न ही रजिस्टर में आरोपी की कोई एंट्री दर्ज की थी. जिसके चलते बबलू यादव को भी गिरफ्तार किया गया है.
बताया जा रहा है कि आरोपी राहुल सिंह आदतन अपराधी है और इसके खिलाफ बिहार में कई मामले दर्ज है. पुलिस इस मामले में भी बिहार पुलिस से संपर्क कर जांच कर रही है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने अपील किया कि बाहर से आने वाले राहगीरों की खबर होटल संचालक फौरन पुलिस को दें नहीं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t