तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौके पर ही मौत, ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार, गांव में मातम का माहौल

A high-speed Scorpio collided with a motorcycle, killing two youths on the spot. The driver fled, leaving the vehicle behind. The village was in mourning.

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौके पर ही मौत, ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार, गांव में मातम का माहौल

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. अकलतरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. जिसमें बाइक सवार दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक किशन मरावी उम्र 20 साल और अभय दास उम्र 23 साल दोनों किसी काम से अपने गांव से अकलतरा की तरफ निकले थे. तभी रास्ते में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए.
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को खबर दी. पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया गया. हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. अकलतरा थाना पुलिस फरार स्कॉर्पियो चालक की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है.
हादसे की खबर मिलते ही मृतक अभय दास और किशन मरावी के परिजन मौके पर पहुंचे। दोनों युवकों की असमय मौत से परिवारों में कोहराम मच गया है. गांव में मातम का माहौल है और हर कोई इस हादसे से स्तब्ध है. ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि हादसे की असल वजह तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हो सकता है. पुलिस ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB