तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवको को मारी जोरदार टक्कर, दो लोगों की मौके पर मौत, मोटर साइकिल के उड़े परखच्चे, इलाके में पसरा मातम

A high speed car hit the bike riders, two people died on the spot, the motorcycle was blown to pieces, mourning spread in the area

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवको को मारी जोरदार टक्कर, दो लोगों की मौके पर मौत, मोटर साइकिल के उड़े परखच्चे, इलाके में पसरा मातम

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के सीटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पचेड़ा चौक में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। रविवार को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.
मृतक युवकों की पहचान ग्राम खोखरा निवासी आकाश गोड़ (उम्र 20 साल और मनोज यादव के रुप में हुई है. चश्मदीदों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने हादसे में शामिल कार को जब्त कर लिया है और चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है.
इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों की तहकीकात की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB