सरकारी नौकरी का झांसा देकर कई लोगों से लाखों रुपए की ठगी, पुलिस ने आरोपी अविनाश कुमार साहू को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

Many people were cheated of lakhs of rupees on the pretext of government job, police arrested the accused Avinash Kumar Sahu and sent him behind bars

सरकारी नौकरी का झांसा देकर कई लोगों से लाखों रुपए की ठगी, पुलिस ने आरोपी अविनाश कुमार साहू को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

जांजगीर-चांपा : नौकरी लगाने के नाम पर लोगों से रुपए ऐंठने वाले एक ठग को पंतोरा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने कई लोगों को सरकारी नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी की थी. मामला सामने आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में पंतोरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी अभिनाश उर्फ अविनाश कुमार साहू उम्र 25 साल निवासी सिचाई कॉलोनी पंतोरा, थाना बलौदा ने आवेदक शनिलाल यादव निवासी अंगारखार सहित अन्य लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर 50,000 रुपये की ठगी की. शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई.
पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया और पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबुल कर लिया. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया. उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी पंतोरा उपनिरीक्षक दिलीप सिंह एवं चौकी स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा.
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में ठगी जैसे अपराधों पर लगाम लगाने की दिशा में एक सशक्त संदेश गया है. पंतोरा पुलिस ने लोगों से अपील किया कि कोई भी व्यक्ति नौकरी दिलाने का झांसा दे तो तत्काल पुलिस को खबर करें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB