नेशनल हाइवे 130C में तेज रफ्तार मोटर साइकिल ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में मैनपुर के सुरेश पाण्डेय की मौत, पसरा मातम

A high-speed motorcycle collided with a car on National Highway 130C, killing Suresh Pandey of Mainpur in the tragic accident, causing widespread mourning.

नेशनल हाइवे 130C में तेज रफ्तार मोटर साइकिल ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक  हादसे में मैनपुर के सुरेश पाण्डेय की मौत, पसरा मातम

गरियाबंद/मैनपुर : गरियाबंद नेशनल हाइवे 130 सी मुख्यमार्ग में इन दिनों सड़क हादसे बढ़ गए हैं.आए दिन इस सड़क में लोग हादसों के शिकार हो रहे हैं. मैनपुर नगर के युवा सुरेश पाण्डेय का सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. जिसकी जानकारी लगते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई.
मिली जानकारी के मुताबिक मैनपुर बजरंग चौक निवासी सुरेश पाण्डेय उम्र 50 साल रात करीब 7-8 बजे के आसपास पैदल अपने एक दोस्त के साथ मैनपुर की तरफ आ रहा था कि तेज रफ्तार बाईक सवार एक युवक ने सुरेश पाण्डेय को टक्कर मार दिया.
टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि सड़क पर गिरते ही सुरेश पाण्डेय का सर फट गया और पैर टूट गया. टक्कर मारने वाले युवक 10 फीट दूर गिरा. घायल सुरेश पाण्डेय को इलाज के लिए जिला अस्पताल गरियाबंद रेफर किया गया. जहां गंभीर चोट लगने की वजह से अस्पताल पहुंचते ही सुरेश पाण्डेय की मौत हो गई.
सुरेश पाण्डेय काफी मिलनसार और सक्रिय युवा था. जो नगर के कई कार्यक्रमों में अपना योगदान देता था और उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. शुक्रवार को पोस्टमार्टम  बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया. वही पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है. तेज रफ्तार वाहन चालक की पहचान की जा चुकी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t