छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक ईश्वरी प्रसाद ने सोशल मीडिया में की पीएम मोदी उपर की अशोभनीय टिप्पणी, जिला शिक्षा अधिकारी ने किया सस्पेंड
Assistant teacher Ishwari Prasad in Chhattisgarh made derogatory comments about PM Modi on social media, and the District Education Officer suspended him.
बलरामपुर : बलरामपुर जिले की प्राथमिक शाला मक्याठी में पदस्थ सहायक शिक्षक ईश्वरी प्रसाद टंडन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ फेसबुक पर अशोभनीय टिप्पणी करने के मामले में सस्पेंड कर दिया गया.
जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव ने सहायक शिक्षक ईश्वरी प्रसाद टंडन को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करते हुए उन्हें निलंबन अवधि में विकासखंड कार्यालय कुसमी में अटैच कर दिया है. इस दौरान उन्हें सिर्फ जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव ने आदेश में बताया कि ईश्वरी प्रसाद टंडन द्वारा फेसबुक पर की गई टिप्पणी देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ थी और यह छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिकारी-कर्मचारी के सोशल मीडिया उपयोग संबंधी निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन है. उन्होंने कहा कि यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम का भी उल्लंघन है इसलिए निलंबन कार्रवाई की गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



