कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम, पैसों के विवाद में पिता की फावड़े से हत्या कर गांव में घूम रहा आरोपी, घर के अंदर का नजारा देख कांप गई पुलिस

A horrific act by a son of the Kaliyuga: the accused, who murdered his father with a shovel over a monetary dispute, is roaming the village. The scene inside the house terrified the police.

कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम, पैसों के विवाद में पिता की फावड़े से हत्या कर गांव में घूम रहा आरोपी, घर के अंदर का नजारा देख कांप गई पुलिस

बिलासपुर : न्यायधानी के सिरगिट्टी थाना अंतर्गत मन्नाडोल इलाके में सोमवार को एक ऐसी घटना सामने आई जिसने इंसानियत के रिश्तों को शर्मसार कर दिया. यहां एक युवक ने अपने ही 70 साल के बुजुर्ग पिता की बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात का खुलासा तब हुआ जब आरोपी आरोपी नीतू ध्रुव उम्र करीब 40 साल वारदात के बाद संदिग्ध हालत में गांव में घूम रहा था. यह मामला मन्नाडोल क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह लोगों ने एक व्यक्ति को संदिग्ध हालत में घूमते देखा और पुलिस को खबर दी. मौके पर पहुंची टीम ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की. जिसके बाद हत्या की घटना का खुलासा हुआ. पुलिस जब आरोपी के घर पहुंची तो भीतर उसके बुजुर्ग पिता मृत हालत में मिले. मृतक की पहचान 70 साल के मनराखन ध्रुव के रुप में हुई है, जबकि घटना के लिए उनके बेटे नीतू ध्रुव को जिम्मेदार माना जा रहा है.
पूछताछ के दौरान और क्षेत्रवासियों से मिली जानकारी में पता चला कि आरोपी लंबे समय से मानसिक रुप से असामान्य व्यवहार करता था. अक्सर घर में तनाव की स्थिति बनी रहती थी. वारदात के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा और दहशत का माहौल है. आसपास के लोगों का कहना है कि ऐसी घटना की किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. पुलिस ने मौके से सबूत जुटाकर जांच प्रक्रिया तेज कर दी है.
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और आरोपी से पूछताछ जारी है. पुलिस पारिवारिक हालात और मानसिक हालत से जुड़े पहलुओं को भी जांच में शामिल कर रही है. फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB