जंगली सूअरों के हमले से किसान की मौत, चार दिन पहले मुंशी पर भी हुआ अटैक, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग

A farmer died after being attacked by wild boars. Four days ago, a clerk was also attacked, creating panic among villagers and demanding stronger security measures.

जंगली सूअरों के हमले से किसान की मौत, चार दिन पहले मुंशी पर भी हुआ अटैक, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग

बिलासपुर : बिलासपुर जिले के मोहनभाठा इलाके में जंगली सूअरों के हमले से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान प्रदीप गुप्ता के रुप में हुई है. चार दिन पहले फार्म में काम करने वाले एक मुंशी राजेश सोनी पर भी सूअरों ने हमला किया था. घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है और वन विभाग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रदीप गुप्ता शिव टॉकीज चौक पर व्यवसाय संचालित करते थे और पूर्व में केबल ऑपरेटर भी रह चुके थे. गांव में उनका करीब 80 एकड़ का कृषि फार्म है. जहां वे परिवार सहित निवास कर रहे थे. शनिवार शाम वे फार्म में चल रहे कृषि कार्यों का निरीक्षण करने निकले थे. अचानक जंगली सूअरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया. उनके साथ पालतू कुत्ते भी थे. लेकिन सूअरों की तादाद ज्यादा होने से वे खुद को नहीं बचा सके.
मले में उन्हें गंभीर अंदरुनी चोटें आईं. परिजन उन्हें फ़ौरन इलाज के लिए अपोलो अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.
स्थानीय लोगों का कहना है कि चार दिन पहले फार्म में काम करने वाले एक मुंशी राजेश सोनी पर भी सूअरों ने हमला किया था. क्षेत्र में केले की फसल हटाने के बाद जंगली जानवरों की गतिविधि बढ़ गई थी. जिससे खतरा और बढ़ गया था. घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है और वन विभाग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की जा रही है.
दो साल पहले बिनौरी क्षेत्र में भी जंगली सूअरों के हमले में तीन मजदूर घायल हुए थे. किसान शकील हुसैन ने वन विभाग व प्रशासन से कार्रवाई की मांग की थी और भरमार बंदूक का लाइसेंस भी मांगा था. लेकिन अनुमति नहीं मिली.
जानकारी के अनुसार जंगली जानवरों के हमले से मौत की स्थिति में वन विभाग द्वारा परिजनों को छह लाख रुपये तक मुआवजा दिए जाने का प्रावधान है. घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और किसानों ने वन विभाग से तत्काल ठोस कार्रवाई की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB