नेशनल हाईवे 130 पर भीषण सड़क हादसा, खड़ी ट्रक में जा घुसी कार, दो युवकों की हालत नाजुक, तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह. जांच में जुटी पुलिस

A horrific road accident occurred on National Highway 130. A car collided with a parked truck, leaving two young men in critical condition. Speeding was the cause of the accident. Police are investigating.

नेशनल हाईवे 130 पर भीषण सड़क हादसा, खड़ी ट्रक में जा घुसी कार, दो युवकों की हालत नाजुक, तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह. जांच में जुटी पुलिस

अंबिकापुर : अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. मणिपुर थाना क्षेत्र के भिट्ठीकलां-जोगीबांध के पास एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी ट्रक में पीछे से जा घुसी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई. यह मामला मणिपुर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 8 बजे कार नंबर CG 04 HA 4877 अंबिकापुर से बिलासपुर की तरफ जा रही थी. तभी जोगीबांध के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़ी ट्रक से जा टकराई. टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और फौरन पुलिस को खबर दी.
हादसे में कार चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. खबर मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद घायलों को कार से बाहर निकाला गया और मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर भेजा गया. जहां उनका इलाज जारी है.
चश्मदीदों के मुताबिक कार की रफ्तार काफी तेज थी. जिसके कारण चालक वाहन पर कंट्रोल नहीं रख सका और सीधे खड़ी ट्रक से जा टकराया. हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा. बाद में पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन हटवाकर मार्ग को फिर से चालू कराया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t