शराब के नशे में पत्थर मारकर बड़े भाई की कर दी हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी अजय को किया गिरफ्तार कर भेजा जेल
In a drunken state, he killed his elder brother by throwing stones at him, police arrested the accused Ajay within 24 hours and sent him to jail
रायगढ़ : रायगढ़ जिला के तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कठरापाली में 1 जून की रात को एक युवक की हत्या के मामले में तमनार पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मृतक ओमप्रकाश कुर्रे उम्र 25 साल की हत्या उसके ही छोटे भाई अजय कुर्रे ऊर्फ पिंटू उम्र 18 साल ने घर में विवाद के दौरान की थी. आरोपी ने लोढ़ा (पत्थर) से सीने पर कई वार कर बड़े भाई की जान ले ली थी. वारदात के बाद आरोपी को तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. जहां उसने अपराध जुर्म कर लिया.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी आर्शीवाद राहटगांवकर को 2 जून की सुबह हत्या की खबर मिली. जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों को खबर कर टीम के साथ ग्राम कठरापाली पहुंचकर शव का पंचनामा किया गया। मृतक के घर से ही शव बरामद हुआ.
मौके पर मौजूद सुरेश रात्रे की रिपोर्ट पर कत्ल का मामला दर्ज किया गया. रिपोर्ट में बताया गया कि 1 जून की रात 10 से 11 बजे के बीच आरोपी और मृतक के बीच झगड़ा हुआ था. इसी दौरान अजय ने लोढ़ा से वार कर भाई की हत्या कर दी. पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि शाम को शराब के नशे में गाली-गलौच के चलते झगड़ा हुआ था. जो देर रात फिर बढ़ गया और इसी झगड़े में उसने हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी के बयान पर घटना में इस्तेमाल लोढ़ा (पत्थर) को बरामद कर लिया है.
इस मामले में अपराध क्रमांक 111/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 238(क), BNS के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजते हुए जेल दाखिल किया गया. पूरे मामले में तमनार पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन तथा डीएसपी साइबर सेल अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राहटगांवकर के साथ प्रधान आरक्षक विपिन पटेल, हेमन पात्रे, हेम प्रकाश सोन, आरक्षक पुरूषोत्तम सिदार और मनोहर मिंज की सक्रिय भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



