मुर्गी खाने के चक्कर में तार में फंसा तेंदुआ, फैली सनसनी, गांव में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम

Leopard got stuck in the wire while trying to eat chicken, sensation spread, panic in the village, forest department team reached the spot

मुर्गी खाने के चक्कर में तार में फंसा तेंदुआ, फैली सनसनी, गांव में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम

बालोद : बालोद जिले में तेंदुआ देर रात किसान बलराम गोटी के बाड़ी में घुस गया. तेंदुआ की मौजूदगी से गामीणों में हड़कंप मच गया. खबर के बाद मौके पर वन विभाग की टीम पहुंंचकर रेस्क्यू करने में जुट गई है. तेंदुए का रेस्क्यू करने के लिए रायपुर से एक्सपर्ट्स की टीम और पिंजरे का इंजतार किया जा रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक जंगल से निकलकर तेंदुआ रविवार देर रात गुरुर परिक्षेत्र के कंकालिन गांव पहुंचा और एक किसान बलराम गोटी की बाड़ी में घुस गया. किसान मुर्गी पालन करता था. आशंका है कि तेंदुआ मुर्गियों के शिकार में यहां पहुंचा. लेकिन बाड़ी में लगे तार में फंसा गया.
मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने लोगों को दूरी बनाए रखने की हिदायत दे रही है. फिलहाल रायपुर की एक्सपर्ट मौके पर पहुँच चुकी है और पिंजरे का इंतजार है. इसके बाद वन विभाग की टीम तेंदुआ को सुरक्षित रेसक्यू कर महफूज स्थान में छोड़ेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB