नवरात्रि की सप्तमी पर महामाया मंदिर परिसर में बड़ी वारदात, चाकूबाजी से 2 युवकों की हालत नाजुक, भक्तों में मची अफरा तफरी

A major incident occurred at the Mahamaya temple complex on the seventh day of Navratri. Two youths were left critical after being stabbed, causing panic among devotees.

नवरात्रि की सप्तमी पर महामाया मंदिर परिसर में बड़ी वारदात, चाकूबाजी से 2 युवकों की हालत नाजुक, भक्तों में मची अफरा तफरी

बिलासपुर : रतनपुर में शारदीय नवरात्रि में उमड़ी भीड़ के बीच चाकूबाजी की वारदात सामने आई है. यह घटना महामाया मंदिर परिसर में घटित हुआ. जिससे वहां मौजूदा श्रद्धालुओं के बीच अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया. हालांकि मंदिर की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों और पुलिस के जवानों ने तत्परता दिखाई और मामले की जांच शुरु कर दी. आपसी झगड़े में युवकों ने दो युवकों पर चाकू से हमला किया था. फिलहाल दोनों युवकों की हालत नाजुक बताई जा रही है. दोनों का इलाज अस्पताल में जारी है. यह मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक नवरात्र के सप्तमी तिथि पर माता कालरात्रि की पूजा के लिए महामाया मंदिर बड़ी संख्या में भक्त दर्शन और पूजा करने पहुंचे थे. इसी बीच कुछ युवकों में आपसी विवाद के चलते कुछ युवकों ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया. घटना में दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए. जिन्हें फौरन अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उनका इलाज जारी है. 
वारदात के बाद मंदिर में हड़कंप मच गया. भक्तों के बीच भगदड़ मच गयी. लोग इधर उधर भागने गए. हालाँकि मंदिर की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों और पुलिस के जवानों ने हालात को संभाला. पुलिस ने युवकों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों युवकों की हालत नाजुक बताई जा रही है. फ़िलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है.
गौरतलब है कि रतनपुर का मां महामाया मंदिर छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध शक्ति पीठ है. जो बिलासपुर जिला मुख्यालय से लगभग 24 किलोमीटर दूर स्थित है. नवरात्रि के अवसर पर यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है. इसी बीच सप्तमी की रात घटी इस घटना से श्रद्धालुओं में दहशत का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t