रायपुर के भरे बाजार में नाइजीरियन कपल के बीच बवाल, इंडियन लड़कियों के साथ डांस करने पर नाराज हुई युवती, वीडियो जमकर वायरल
Commotion between a Nigerian couple in a crowded marketplace; the woman gets upset over her partner dancing with Indian girls—video from Raipur goes viral.
रायपुर : रायपुर के एक भरे बाजार में विदेशी युवक और युवती के बीच हुई तीखी नोकझोंक का मामला चर्चा में है. कठोरतालाब इलाके में दीपावली की खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी थी. इसी दौरान दो नाइजीरियन युवक-युवती अचानक आपस में उलझ गए. दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि सड़क पर मौजूद दुकानदारों, राहगीरों और खरीदारी करने पहुंचे लोगों का ध्यान उनकी तरफ चला गया. घटना का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें दोनों के बीच बहस होती दिखाई दे रही है,
अंग्रेजी जानने वाले व्यक्ति को बुलाया गया
मिली जानकारी के मुताबिक मौके पर एक अंग्रेजी जानने वाले व्यक्ति को बुलाया गया. उसने दोनों विदेशी युवक-युवती के बीच चल रही बातचीत को समझने की कोशिश की. इसके बाद पता चला कि विवाद की वजह कथित तौर पर एक नाइट पार्टी थी. युवती अपने साथी के व्यवहार को लेकर नाराज थी. युवक ने नाइट पार्टी के दौरान कुछ भारतीय लड़कियों के साथ डांस किया था. इसी बात को लेकर युवती ने आपत्ति जताई और दोनों के बीच कहासुनी होने लगी.
इंडियन लड़कियों के साथ डांस करने पर नाराज हुई युवती
विदेशी युवती अपने दोस्त के भारतीय लड़कियों के साथ डांस करने से नाराज थी. युवती को युवक का यह व्यवहार पसंद नहीं आया और इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ. बताया जा रहा है कि युवती ने अपने पार्टनर पर बेवफाई का आरोप भी लगाया. दोनों के बीच व्यक्तिगत रिश्ते से जुड़ा विवाद सार्वजनिक स्थान तक पहुंचने की वजह से आसपास मौजूद लोगों के बीच भी चर्चा होने लगी.
कठोरतालाब बाजार में विदेशी कपल की नोकझोंक
घटना कल दोपहर की बताई जा रही है. कठोरतालाब क्षेत्र में दीपावली की खरीदारी को लेकर बाजार में भारी भीड़ उमड़ी हुई थी. इसी बीच नाइजीरियन युवक और युवती के बीच तीखी कहासुनी के बाद यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई. सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. हालात ऐसे बन गए कि कई घंटों तक ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रही. जिससे दीपावली की खरीदारी करने पहुंचे लोगों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. शुरुआत में आसपास मौजूद लोगों को समझ नहीं आया कि आखिर दोनों किस बात पर नाराज हैं. दोनों के बीच बातचीत का लहजा तीखा होने की वजह से दुकानदारों और बाजार में मौजूद लोगों का ध्यान उनकी तरफ़ गया. दोनों युवक-युवती अपनी बातचीत में अंग्रेजी और एक अन्य भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे. भाषा की समस्या के कारण स्थानीय लोगों को विवाद का कारण समझने में परेशानी हुई.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



