गोवा से आकर किया बीवी का कत्ल, चरित्र संदेह में पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट, शक की आग में उजड़ा घर, आरोपी गिरफ्तार

A man who came from Goa murdered his wife, suspected of her character, and beat her to death with a stick. Suspicion destroyed his home and the accused was arrested.

गोवा से आकर किया बीवी का कत्ल, चरित्र संदेह में पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट, शक की आग में उजड़ा घर, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा : कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. यहां एक एक पति ने अपनी पत्नी को डंडे से पीटकर मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली. इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है.
मिली जानकारी के मुताबिक फुलजेन तिर्की अपने बेटे के साथ गोवा में काम करता था. बीती रात वह अपने मुड़धुवा गांव स्थित घर लौटा था. घर लौटने पर उसका अपनी पत्नी गीता तिर्की उम्र 36 साल से चरित्र शंका को लेकर विवाद हुआ. आक्रोशित होकर फुलजेन ने पत्नी पर लकड़ी के डंडे से ताबड़तोड़ वार किया.
पुलिस को खबर मिलते ही टीम मौके पर पहुंची. घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया. शुरुआती जांच में चरित्र शंका को लेकर हत्या करने की बात सामने आई है. फिलहाल आरोपी पति से गहन पूछताछ की जा रही है.
मृतका के शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतका अपने छोटे बेटे के साथ घर पर रहती थी. जबकि पति और बड़ा बेटा गोवा में रहकर काम करते थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB