तीन दिन से लापता बाइक मैकेनिक की संदिग्ध मौत, छठ घाट के पास मिला शव, मौके पर जुटी भीड़, फैली सनसनी, हत्या या हादसा?, जांच में जुटी पुलिस
Suspicious death of a bike mechanic missing for three days; body found near Chhath Ghat. A crowd gathered at the scene, causing a stir. Was it murder or an accident? Police are investigating.
सूरजपुर : शहर के रिंग रोड पर स्वामी आत्मानंद स्कूल के सामने छठ घाट के पास शनिवार सुबह युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास लोगों की भीड़ जुट गई. मृतक की पहचान राजू सिंह चावला के रुप में हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक सतपाल सिंह चावला उर्फ राजू, पिता स्व किशन सिंह चावला मूल रूप से चिरमिरी का निवासी था. वर्तमान में वह सूरजपुर के अग्रसेन वार्ड (भट्ठापारा) में रहता था. यहां वह बाइक गैरेज में मैकेनिक का काम करता था. बताया जा रहा है कि वह बीते 3 दिनों से घर से लापता था और परिजन लगातार तलाश कर रहे थे.
सड़क किनारे शव पड़े होने की खबर पर पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची. उन्होंने घटनास्थल का मुआयना कर शव बरामद किया. जिसके बाद आज सुबह उसका शव मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं.
मामले की खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. फिलहाल युवक की मौत किन हालात में हुई, यह साफ नहीं हो पाया है. पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है.
भौतिक सबूत जुटाने के बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल युवक की मौत की वजह संदिग्ध बनी हुई है. परिजनों और पहचान वालों से पुलिस संपर्क स्थापित करने के प्रयास कर रही है.
शव के पोस्टमार्टम के बाद ही रिपोर्ट में युवक के मौत की असल वजह साफ हो पाएगी. प्राथमिक तौर पर यह भी सामने आया है कि युवक शुक्रवार देर शाम नदी के पास देखा गया था. फिलहाल पुलिस हर संभावित एंगल से जांच कर रही है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



