अभनपुर नगरपालिका में पीएम आवास योजना पर जमकर बवाल, भाजपा पार्षदों ने लगाया भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप, कार्यवाही की मांग

A massive uproar erupted in Abhanpur Municipality over the PM Housing Scheme, with BJP councillors leveling serious allegations of nepotism and corruption, demanding action.

अभनपुर नगरपालिका में पीएम आवास योजना पर जमकर बवाल, भाजपा पार्षदों ने लगाया भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप, कार्यवाही की मांग

रायपुर/अभनपुर : नगरपालिका परिषद अभनपुर में भाजपा पार्षदों ने गंभीर आरोप लगाया है. प्रेस कांफ्रेंस कर प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्य को षड्यंत्रपूर्वक छलकपट से वार्ड 3 के पार्षद के रिश्तेदार का देने का आरोप लगाया. और उचित कार्यवाही की मान की.
मिली जानकारी के मुताबिक नगर पालिका अभनपुर में वार्ड नं 3 के पार्षद माहेश्वरी वैष्णव के द्वारा अपने पद का दुरुपयोग कर अपने परिवार के सदस्य सगे भतीजे को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आर्किटेक्ट का वर्कआर्डर पी आई सी से साठ-गांठ कर दिलाया गया था और यह काम उनके बेटे पार्थ वैष्णव के द्वारा किया जा रहा था. हितग्राहियों से फॉर्म लेना और आवास से संबंधित कार्य उनके बेटे के द्वारा किया जा रहा था.
जब इस बारे मे भाजपा पार्षद के द्वारा सूचना का अधिकार 2005 के तहत जानकारी चाही गई तो आनन फानन में नीरज वैष्णव के नाम से जो वर्कआर्डर जारी किया गया था. उसको बैक डेट में निरस्त करवाया गया जो कि शासन के नियमों की घोर लापरवाही है.
इस बारे में सभी भाजपा पार्षद उचित और ठोस कार्यवाही चाहते है. हालांकि पूरे मामले में जांच के बाद ही खुलासा होगा। लेकिन अभी भाजपा पार्षदों ने नगरपालिका के कांग्रेस पार्षद और अधिकारी पर आरोप लगाया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t