दक्षिण अफ्रीका के मानसिक रोग से पीड़ित छात्र की रायपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटा प्रशासन
A mentally ill student from South Africa died under suspicious circumstances in Raipur, causing a stir and investigating the matter.
रायपुर : राजधानी रायपुर में एक साउथ अफ्रीकी छात्र की संदिग्ध मौत ने हड़कंप मचा दिया. 22 साल के सेनजेलवे सिसोनके निकमबुले मुंबई से रायपुर एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने आया था. वह मानसिक रोग से पीड़ित था और दवाइयां ले रहा था. हालांकि मुंबई एयरपोर्ट पर उसका बैग चोरी हो जाने के बाद से ही उसकी तबीयत बिगड़ गई थी. बैग में उसकी सभी दवाइयाँ रखी थीं. जिनकी कमी से उसका व्यवहार असामान्य हो गया. सोशल मीडिया पर उसके कई वीडियो भी वायरल हुए थे. जिनमें वह अजीबोगरीब हरकतें करता दिखाई दिया. देवेंद्र नगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है
मिली जानकारी के मुताबिक निकमबुले को 19 सितंबर को अंबेडकर अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया गया था. साउथ अफ्रीकन एंबेसी के हस्तक्षेप पर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने उसे अस्पताल पहुंचाया. इलाज के दौरान उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई और 22 सितंबर को उसकी मौत हो गई. अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत एंबेसी को खबर दी.
निकमबुले के परिजन लगातार उससे संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन वह कॉल रिसीव नहीं कर रहा था. इस पर साउथ अफ्रीकन एंबेसी ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन से हस्तक्षेप कर उसे अस्पताल ले जाने को कहा. इलाज के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी.
देवेंद्र नगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगी. फिलहाल यह साफ नहीं है कि उसकी मौत स्वाभाविक कारणों से हुई या किसी लापरवाही से। शव को सुरक्षित रखवाया गया है और आगे की प्रक्रिया एंबेसी के निर्देश पर की जाएगी. देवेंद्र नगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है.
यह घटना अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सुर्खियों में है. क्योंकि इसमें एक विदेशी नागरिक की मौत शामिल है. स्थानीय प्रशासन और पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है. अधिकारी मानते हैं कि पोस्टमार्टम और मेडिकल रिपोर्ट से ही इस रहस्यमय मौत की गुत्थी सुलझ पाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



