महिला से अफेयर के शक में सरपंच हत्याकांड, परिवार वालों ने ही रॉड-डंडे से पीट-पीटकर मारा, शिक्षक समेत 2 और गिरफ्तार, अब तक 9 आरोपी अरेस्ट
Sarpanch murdered over suspected affair with a woman; beaten to death by family members using iron rods and sticks; two others, including a teacher, arrested; total of nine accused arrested so far.
कोंडागांव : कोंडागांव जिले के फरसगांव ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहपाल के सरपंच मंगल सिंह मरकाम हत्याकांड में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने 6 अक्टूबर को सगराम नेताम उम्र 39 साल और बावन राम नेताम उम्र 54 साल को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. अदालत ने दोनों को 15 अक्टूबर तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.
इस मामले की जांच के दौरान दोनों आरोपियों की भूमिका संदिग्ध पाए जाने के साथ ही हत्या की साजिश से जुड़े कुछ अहम सबूत सामने आए. इसके आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया. इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद हत्याकांड में अब तक गिरफ्तार आरोपियों की तादाद बढ़कर 9 हो गई है. मिट्ठू राम नेताम (45), श्रवण कुमार नेताम (20), अमित कुमार नेताम (20), लखन नेताम (25), नब्बू वट्टी (28), राकेश मंडावी (21) और प्रभु लाल नेताम (20) की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है.
शिक्षक भी गिरफ्तार आरोपियों में शामिल
गिरफ्तार आरोपियों में सगराम नेताम शिक्षक है. वह मोहपाल-गौरीपदर स्थित प्राथमिक शाला में पदस्थ बताया जा रहा है. पुलिस उसकी भूमिका और मामले में शामिल अन्य आरोपियों से संभावित कड़ियों की जांच कर रही है.
जंगल मार्ग के तालाब किनारे गंभीर घायल हालत में मिले थे सरपंच
गौरतलब है कि 30 सितंबर 2026 को मोहपाल के सरपंच मंगल सिंह मरकाम जंगल मार्ग स्थित तालाब किनारे गंभीर घायल हालत में मिले थे. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया था. वारदात के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस ने एक के बाद एक आरोपियों की गिरफ्तारी की और अब तक कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर हत्याकांड से जुड़े अन्य तथ्यों, घटनाक्रम और संभावित कड़ियों की जांच की जा रही है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



