तेज रफ्तार पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, मॉर्निंग वॉक पर निकले विधायक के भाई समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, जर्जर सड़क बनी हादसे की वजह!

A speeding pickup truck struck with great force, resulting in the tragic deaths of three people—including the brother of an MLA—who were out for a morning walk; a dilapidated road was the cause of the accident!

तेज रफ्तार पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, मॉर्निंग वॉक पर निकले विधायक के भाई समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, जर्जर सड़क बनी हादसे की वजह!

बिलासपुर/मुंगेली/दसरंगपुर : छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं. पूर्व खाद्य मंत्री एवं मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले के परिजन अधीन मोहले सहित तीन लोगों की मौत से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. सुबह की सैर पर निकले तीन लोगों को एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया. हादसा इतना गंभीर था कि तीनों घायलों को जिला अस्पताल मुंगेली ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक घटना सुबह 6:30 विधायक पुन्नू लाल मोहल्ले के भाई अधीन दास मोहल्ले सुबह मॉर्निंग वॉक में अपने दो साथियों बल्लू बघेल और गंगा राम के साथ दसरंगपुर मुख्य मार्ग में निकले. एक पिकअप वाहन जो मुंगेली की तरफ जा रहा था. उसने तीनों को ठोकर मार दी. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घायलों को जिला अस्पताल मुंगेली ले जाया गया. डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया.
बिलासपुर से लेकर तखतपुर मुंगेली तक सड़क काफी जर्जर हो गई है कई बार शिकायतों के बावजूद कोई ध्यान नहीं दे रहा है. जर्जर सड़क का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है. आज इस सड़क हादसे ने परिवार के तीन मुखिया को खो दिया. सवाल यह है कि आखिर जर्जर सड़कों और हादसों की आशंकाओं के बीच आम नागरिकों की जिंदगी की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है? पुलिस मामले की जांच में झुटी हुई है. सीसीटीवी कैमरे की मदद ली जा रही है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb