बेरहम मां ने 4 महीने के मासूम बच्चे की कर दी हत्या, लगातार रो रहे बेटे से नाराज होकर जमीन पर पटककर ले ली जान

A one-and-a-half-year-old boy was killed by hitting him on the head with a brick. He was murdered in anger when his wife refused to feed him. People tied him with a rope and the accused, Shivaji, was arrested.

बेरहम मां ने 4 महीने के मासूम बच्चे की कर दी हत्या, लगातार रो रहे बेटे से नाराज होकर जमीन पर पटककर ले ली जान

सूरजपुर : एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर आप भी सिहर उठेंगे। बेरहम मां ने अपने ही दुधमुंहे बच्चे को जमीन पर पटक कर मौत की नींद सुला दिया. मासूम का कसूर इतना था कि वो लगातार रो रहा था. इस बात से गुस्साई मां ने अपने कलेजे के टुकड़े को जमीन पर पटक दिया. घटना में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. यह मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जयपुर गांव का है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक महिला अपने घर में खाना बना रही थी. इसी दौरान चार माह का मासूम लगातार रो-रहा था. बच्चे की रोने की आवाज से गुस्साई मां ने बच्चे को बिस्तर से उठाया और सीधे जमीन पर पटक मारा.
इस घटना में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई..दिल दहला देने वाली घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई तो हड़कंप मच गया. परिजन बच्चे को मृत देख चीखने-चील्लाने लगे. ग्रामीणों ने फौरन इसकी खबर पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को पकड़ा गया. आरोपी मां मानसिक रुप से अस्वस्थ है. फिलहाल पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है.  पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB