नाजायज हथियारों पर पुलिस की पैनी नजर, धमतरी में अवैध पिस्टल लेकर घूम रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 11 जिंदा कारतूस बरामद, फैली सनसनी
Police keep a close eye on illegal weapons; a history-sheeter carrying an illegal pistol arrested in Dhamtari; 11 live cartridges recovered, causing a sensation.
धमतरी : पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए गुंडा-बदमाशों, निगरानी बदमाशों एवं चाकूबाजों के खिलाफ लगातार सख्त एवं वैधानिक कार्यवाही की जा रही है.इसी कड़ी में धमतरी पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्टल और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं
मिली जानकारी के मुताबिक थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि एक व्यक्ति मरादेव मंदिर, गौरव पथ के पास अवैध हथियार के साथ घूम रहा है. जिसकी खबर पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई. इस दौरान आरोपी सौरभ सोनी को पकड़कर तलाशी ली गई.
आरोपी से उक्त हथियारों के बारे में वैध दस्तावेज पेश करने को कहा गया. लेकिन कोई दस्तावेज पेश नहीं किया गया. आरोपी के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्र.84/26 धारा 25आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर रिमांड पेश पर जेल भेजा गया है.
आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी कई अपराध दर्ज हैं. जिनमें मारपीट, धमकी एवं आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं.
अपराध क्रमांक 257/2020 - धारा 294, 323, 506, 34 भादवि
अपराध क्रमांक 494/2020 - धारा 294, 452, 506 भादवि एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट
अपराध क्रमांक 517/2020 - धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट
अपराध क्रमांक 167/2024 - धारा 294, 323, 506, 427, 452, 34 भादवि एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट
अपराध क्रमांक 204/2022 - धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट
अपराध क्रमांक 152/2022 - धारा 294, 323, 506, 34 भादवि.
आरोपी
सौरभ सोनी उम्र 25 साल निवासी आमातलाब रोड, श्रीराम नगर, धमतरी
जब्त
नग देशी निर्मित पिस्टल, 11 नग जिंदा कारतूस
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



