तालाब में नहाते समय लकड़बग्घे का हमला, युवक की हालत नाजुक, इलाके में दहशत का माहौल, वन विभाग ने तत्काल पहुंचकर कराया इलाज
A young man was attacked by a hyena while bathing in a pond, causing serious panic in the area. The forest department immediately arrived and provided treatment.
गरियाबंद : वनपरिक्षेत्र इंदागांव (देवभोग) अंतर्गत ग्राम करलाकोट में मंगलवार सुबह वन्यप्राणी हमले की घटना सामने आई है. एक युवक पर लकड़बग्घे (हायना) ने अचानक हमला कर दिया. घायल युवक को इलाज के लिए भर्ती किया गया है. हालत नाजुक होने पर रायपुर रेफर किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 3 फरवरी 2026 को सुबह करीब 8 बजे तालाब में नहाते समय एक युवक पर लकड़बग्घे (हायना) ने अचानक हमला कर दिया. इस हमले में करलाकोट निवासी श्री केशबो, पिता खेमानिधि, उम्र 31 वर्ष, जाति माली, गंभीर रुप से घायल हो गए.
घटना की खबर मिलते ही वन विभाग सक्रिय हुआ. परिक्षेत्र अधिकारी इंदागांव अपने अमले के साथ फौरन मौके पर पहुंचे और घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवभोग पहुंचाया गया.
वन विभाग द्वारा पीड़ित को तत्काल सहायता राशि के रुप में 5,000 रुपये प्रदान की गई. घायल की नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है.
वन विभाग द्वारा क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है और ग्रामीणों से अपील किया है कि वे सुबह-शाम तालाब, जंगल और सुनसान इलाकों में अकेले न जाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की खबर फौरन वन विभाग या प्रशासन को दें. इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. वहीं वन विभाग द्वारा मानव-वन्यप्राणी संघर्ष को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाने की बात कही गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



