दुर्ग में सनसनीखेज हत्या, करवाचौथ के दिन ही छिन गया सुहाग, पत्नी करती रही इंतजार, किसी ने पत्थर से कुचल दिया सिर, तीन लोगों से पूछताछ जारी
A sensational murder in Durg: A husband was taken away on Karva Chauth, his wife waited patiently, and someone crushed his head with a stone. Three people are being questioned.
दुर्ग : दुर्ग के नयापारा पंचशील नगर में पत्थर से कुचलकर की युवक की हत्या कर दी गई है. मृतक की पहचान शिवपारा दुर्ग निवासी अनिल यादव उम्र 35 साल के रुप में की गई है. अनिल शुक्रवार रात करीब 11 बजे घर से निकला था और शनिवार की सुबह घर वालों को उसकी मौत की खबर मिली. यह दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत नयापारा पंचशील नगर का मामला है.
इस दौरान मृतक की पत्नी उसका घर पर इंतजार करती रही. पत्नी ने पति की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखा था. लेकिन यह वारदात हो गई. वारदात की खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पहुंची और पुलिस ने वारदात की जांच शुरु कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक नयापारा पंचशील नगर क्षेत्र में शनिवार सुबह एक अज्ञात युवक की लाश मिली. शव देखते ही आसपास रहवासियों में हडकंप मच गया. लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और फौरन इसकी खबर कोतवाली पुलिस को दी गई. दुर्ग सिटी कोतवाली टीआई तापेश सिंह नेताम और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरु की.
प्रारंभिक जांच में सिर पर पत्थर से कुचलने का निशान और खून देखकर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. लाश मिलने के कुछ देर बाद पुलिस ने मृतक की शिनाख्त शिवपारा निवासी अनिल यादव के रुप में कर दिया. अनिल रात में करीब 11 बजे बिना नंबर वाली स्कूटी लेकर घर से निकला था. जिस जगह पर लाश मिली है. उसी के सामने स्कूटी गिरी पड़ी थी. पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाला और तीन संदेहियों को हिरासत में ले लिया. तीनों संदेहियों से पुलिस पूछताछ कर रही है.
बताया जा रहा है कि अनिल यादव की दो बेटियां हैं. उसकी पत्नी करवा चौथ का व्रत होने की वजह देर रात तक उसका इंतजार कर रही थी. अनिल ई-रिक्शा चलाने और पुताई का काम करता था. घटनास्थल के पास से एक स्कूटी बरामद की गई है. इस मामले में फिलहाल पुलिस जांच कर ही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



