कार में सवार दो पुरुष एक महिला और दो बच्चे परिवार बनकर यात्रा कर रहे तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 18.626 किलो गांजा जब्त, फरार आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे
A smuggling gang—comprising two men, a woman, and two children traveling in a car while posing as a family—has been busted; 18.626 kg of cannabis was seized, and the absconding accused was also apprehended by the police.
धमतरी : धमतरी जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिहावा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी में शामिल एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 18 किलो 626 ग्राम गांजा, एक कार और तीन मोबाइल फोन सहित करीब 14 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की है. खास बात यह रही कि कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार आरोपियों में से एक आरोपी अस्पताल से पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था. जिसे पुलिस ने दिनभर की घेराबंदी और सघन तलाश के बाद दोबारा गिरफ्तार कर लिया.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना सिहावा पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से खबर मिली कि एक सफेद रंग की अमेज कार नम्बर MH27 DT 0319 में अवैध मादक पदार्थ गांजा भरकर बोलनगिर, भवानीपटना (उड़ीसा) से महाराष्ट्र की ओर परिवहन किया जा रहा है.
खबर को गंभीरता से लेते हुए थाना सिहावा पुलिस ने ग्राम सांकरा फॉरेस्ट नाका के पास घेराबंदी की. कुछ समय बाद मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए और वाहन नम्बर की कार को रोककर तलाशी ली गई. जिसमें परिवार बनकर सफ़र कर रहे दो पुरुष,एक महिला और दो बच्चे कार में सवार थे. जिनकी तलाशी के दौरान वाहन की डिक्की में भूरे रंग के सेलो टेप से पैक कुल 18 पैकेटों में 18 किलो 626 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया. आरोपियों से गांजा के बारे में वैध दस्तावेज पेश करने को कहा गया. लेकिन वे कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सके. पुलिस द्वारा मौके से बरामद गांजा, घटना में इस्तेमाल अमेज कार और तीन मोबाइल फोन समेत कुल 14 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की गई. पूछताछ करने पर आरोपीगणों ने बताया की बोलनगिर, भवानीपटना उड़ीसा से मादक पदार्थ गांजा खरीदकर बेचने महाराष्ट्र ले जा रहे थे.
कार्यवाही के दौरान वाहन में सवार प्रवीण रविन्द्र दुबे, पलाश गजभिए और श्रीमती सोनू प्रवीण खैरकार को गिरफ्तार कर थाना सिहावा में अपराध क्रमांक 45/2026, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया गया. गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को मेडिकल चेकअप के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरी ले जाया गया था. इस दौरान आरोपी पलास गजभिए पुलिस हिरासत से हथकड़ी ढीली कर अस्पताल परिसर से फरार हो गया था.
घटना की जानकारी मिलते ही धमतरी पुलिस ने जिलेभर में हाई अलर्ट जारी कर सघन नाकाबंदी की और विशेष टीमों को आरोपी की तलाश में लगाया गया. लगातार खोजबीन, मुखबिर तंत्र की सक्रियता एवं प्रभावी घेराबंदी के नतीजतन फरार आरोपी पलास गजभिए को पुलिस ने दिनभर की कड़ी मशक्कत के बाद कल शाम फिर गिरफ्तार कर लिया. मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही पूरी कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया. साथ ही मामले में अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क के बारे में जांच जारी है.
गिरफ्तार आरोपी
प्रवीण रविन्द्र दुबे पिता रविन्द्र दुबे उम्र 34 साल निवासी मानकापुर, झंडा चौक, झिंडा टकली, थाना सदर गोदनी, जिला नागपुर (महाराष्ट्र)
सोनू प्रवीण खैरकार पति प्रवीण खैरकार, उम्र 29 साल निवासी मोहपा खेड़ागांव, थाना कलमेश्वर, जिला नागपुर (महाराष्ट्र)
पलाश गजभिए पिता किशोर गजभिए उम्र 32 साल निवासी काचुरवाही, थाना अरौली, तहसील रामटेक, जिला नागपुर, हाल मुकाम कोराडी, थाना कामठी, जिला नागपुर (महाराष्ट्र)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



