अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार पिकअप, शादी की पार्टी मनाकर लौट रहे 37 घायलों के बीच 2 ग्रामीणों की मौत. मची चीख-पुकार, ओवरलोड बनी वजह!
A speeding pickup truck lost control and overturned, killing two villagers returning from a wedding party and injuring 37 others. The cause was screaming and overloading.
जगदलपुर : बस्तर के लोहंडीगुड़ा इलाके में खुशियों भरा एक सफर अचानक खूनी मंजर में तब्दील हो गया. ओरछा में शादी की पार्टी मनाकर लौट रहे सिरिसगुड़ा के ग्रामीणों की ढाबामारी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई. इस भीषण ‘नॉकआउट’ हादसे ने 2 जिंदगियों की पारी को वहीं खत्म कर दिया। जबकि 37 अन्य खिलाड़ी (ग्रामीण) अस्पताल के बेड पर जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक ओवरलोडेड पिकअप लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र के घोटिया चौकी अंतर्गत ढाबामारी के मोड़ पर अपना संतुलन खो बैठी रफ्तार और वजन के असंतुलन ने गाड़ी को सीधे बाउंड्री के बाहर यानी गड्ढे में धकेल दिया.
इस हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने मोर्चा संभाला. घायलों को लोहंडीगुड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. पिकअप में सवार लोग एक-दूसरे के ऊपर जा गिरे. चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े. 37 घायलों में से गंभीर रूप से घायल लोगों को जगदलपुर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर किया.
मृतकों की पहचान सिबो और मिटको के रूप में हुई, पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि पिकअप में क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे. ओवरलोडिंग ने इस सफर को मौत के सफर में बदल दिया.
सोमवार को भी एक ट्रैक्टर पर 50 ग्रामीण सवार होकर मेला जा रहे थे. ट्रैक्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 15 ग्रामीण घायल हो गए. इनमे से 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



